कौन हैं आदित्य दुबे जिनसे 'तारक मेहता...' की 'सोनू' की हुई रोका सेरेमनी, ससुराल वालों के साथ शेयर की फोटो
फेमस शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा 15 वर्षों से फैंस का मनोरंजन कर रहा है। कई एक्टर्स ने शो को अलविदा कहा तो कुछ ने उनकी जगह लेकर उसी कैरेक्टर को प्ले किया। झील मेहता तारक मेहता... शो में सोनू का किरदार प्ले कर चुकी हैं। हालांकि इस शो के बाद उन्हें कभी एक्टिंग करते नहीं देखा गया। झील ने फैंस के साथ एक गुड न्यूज शेयर की है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पॉपुलर सिटकॉम शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में सोनू का कैरेक्टर प्ले कर घर-घर में फेमस हुईं झील मेहता (Jheel Mehta) को उनके फैंस आज भी इस शो में मिस करते हैं। उन्होंने काफी पहले शो को अलविदा कह दिया, लेकिन 'सोनू' के कैरेक्टर में उनका मस्तीभरा अंदाज फैंस को काफी पसंद आता था। झील ने यह शो अपनी पढ़ाई पर फोकस करने के लिए छोड़ा था। इसी के साथ उन्होंने दूसरे प्रोफेशन में हाथ आजमाना शुरू किया, जिसमें उन्हें अपार सफलता मिली।
फिर सुर्खियों में 'तारक मेहता...' की सोनू
झील मेहता ने 'तारक मेहता का उलटा चश्मा' शो छोड़ने के बाद फिर कभी एक्टिंग में लक नहीं ट्राई किया। इस शो के बाद उन्हें दूसरे किसी शो में नहीं देखा गया। झील मेहता को मेकअप करना बहुत पसंद है और उन्होंने इसी प्रोफेशन में हाथ आजमाया। इंस्टाग्राम पर 'ब्यूटी बाय मेहता' नाम का उनका प्रोफेशनल पेज है। आज झील मेकअप करने में इतनी एक्सपर्ट हो चुकी हैं कि अपनी रोका सेरेमनी में भी उन्होंने अपना मेकअप खुद किया।
झील मेहता की हुई रोका सेरेमनी
झील मेहता की हाल ही में रोका सेरेमनी हुई। इसकी फोटोज शेयर कर बताया कि उन्होंने अपना मेकअप खुद किया था। वहीं, फैंस के बीच झील की रोका सेरेमनी की फोटोज छाई हुई हैं। झील ने मंगेतर आदित्य दुबे (Aditya Dubey) से रोका किया है।
View this post on Instagram
कौन हैं आदित्य दुबे?
झील मेहता की रोका सेरेमनी के साथ ही फैंस यह जानने के लिए भी इच्छुक हैं कि आदित्य दुबे कौन हैं। बता दें कि झील और आदित्य लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद अपना रिलेशन एक स्टेप आगे ले गए हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, आदित्य गेमिंग स्टूडियो के बिजनेस में हैं। इसी के साथ वह वीडियो कंटेंट क्रिएशन में भी एक्टिव हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।