विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jheel Mehta Wedding: TMKOC की सोनू बनेंगी दुल्हनियां, ब्वॉयफ्रेंड ने फिल्मी अंदाज में किया प्रपोज

By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
Published: Wed, 03 Jan 2024 03:53 PM (IST)Updated: Wed, 03 Jan 2024 03:55 PM (IST)

Jheel Mehta Marriage छोटे पर्दे के मशहूर शो तारक मेहता का उल्टा का चश्मा में पुरानी सोनू भिडे़ का किरदार ...और पढ़ें

जल्द शादी करेंगी झील मेहता (Photo Credit-Instagram)
जल्द शादी करेंगी झील मेहता (Photo Credit-Instagram)

HighLights

  1. झील मेहता के ब्वॉयफ्रेंड ने उन्हें किया प्रपोज
  2. तारक मेहता उल्टा चश्मा में निभाया था सोनू का किरदार
  3. जल्द शादी के बंधन में बधेंगी झील

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। TMKOC Jheel Mehta Wedding: टीवी के फेमस शो तारक मेहता उल्टा चश्मा को लेकर आए दिन लेटेस्ट अपडेट्स सामने आते रहते हैं। खासतौर पर शो के फॉर्मर मेंबर्स को लेकर लगातार खबरें सामने आती रहती हैं।

मौजूदा समय में तारक मेहता का उल्टा चश्मा की सोनू यानी झील मेहता का नाम चर्चा का विषय बना हुआ है। झील अपनी शादी को लेकर इस समय सुर्खियों में हैं, जिसकी वजह उनका और ब्वॉयफ्रेंड का रोमांटिक वीडियो है।

झील मेहता के ब्वॉयफ्रेंड ने उन्हें किया प्रपोज

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बाल कलाकार सोनू भिड़े का रोल अदा कर झील मेहता ने काफी वाहवाही लूटी। शो में अपनी शानदार अदाकारी के चलते झील ने हर किसी को प्रभावित किया है। ऐसे में अब तारक मेहता की सोनू बड़ी हो गई हैं और वह जीवन की नई पारी की शुरुआत करने जा रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Jheel Mehta (@jheelmehta_)

झील मेहता ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि झील मेहता अपने लॉन्गटाइम ब्वॉयफ्रेंड आदित्य के साथ नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं आदित्य ने किस रोमांटिक तरह से झील को प्रपोज किया है, वीडियो में झील के ब्वॉयफ्रेंड का पूरा फिल्मी अंदाज साफ नजर आ रहा है।

वीडियो के बैकग्राउंड में शाह रुख खान की फिल्म 'कुछ कुछ होता है' का पॉपुलर सॉन्ग 'कोई मिल गया' गाना बजता हुआ सुनाई दे रहा है। झील मेहता और आदित्य का ये रोमांटिक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आदित्य को हां करते वक्त झील इमोशनल होते हुई भी दिखाई दे रही हैं।

जल्द शादी के बंधन में बधेंगी झील

झील मेहता और आदित्य के इस रोमांटिक वीडियो के सामने आने के बाद इस बात के कयास तेज हो गए हैं कि जल्द ही वह शादी करती दिखाई दे सकती हैं।

28 साल की झील लंबे समय से आदित्य को डेट कर रही हैं और ये दोनों काफी समय से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में मौजूद हैं। हालांकि झील ने अपनी शादी और रिंग सेरेमनी की डेट की कोई जानकारी शेयर नहीं की है।

ये भी पढ़ें- दूल्हा बने दिलीप जोशी के 'टपु', दिशा वकानी भी आईं नजर, शादी में TMKOC की कास्ट का हुआ रीयूनियन