यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'होने वाली दुल्हन' Surbhi Chandna ने की पूल पार्टी, शादी से पहले 'दूल्हे' ने एक्ट्रेस को दिया खूबसूरत सरप्राइज
Surbhi Chandna Wedding टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना बिजनेसमैन करण शर्मा को पिछले 13 सालों से डेट कर रही हैं। अब ...और पढ़ें

HighLights
- सुरभि चंदना ने इश्कबाज एक्ट्रेसेज संग की पूल पार्टी
- सुरभि चंदना को शादी से मंगेतर से मिला सरप्राइज
- सुरभि और करण जयपुर में करेंगे शादी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Surbhi Chandna Wedding: छोटे पर्दे की जानी-मानी अभिनेत्री सुरभि चंदना दुल्हन बनने के लिए तैयार हैं। 10 दिन के बाद वह मंगेतर करण शर्मा (Karan Sharma) के साथ सात फेरे लेंगी। शादी से पहले सुरभि ने अपनी दोस्तों के साथ बैचलरेट पार्टी एन्जॉय की। अब वह दोस्तों के साथ पूल में मस्ती करती हुई नजर आईं।
नागिन और इश्कबाज जैसी डेली सोप में काम करके टीवी की चहेती बहू बनीं सुरभि चंदना ने कुछ दिन पहले ही करण शर्मा के साथ अपनी शादी की अनाउंसमेंट की थी। इसके बाद से ही एक्ट्रेस सुर्खियां बटोर रही हैं। शादी से चंद दिन पहले सुरभि के लिए उनकी दोस्तों ने बैचलरेट पार्टी प्लान की। फिर उन्होंने अपनी फ्रेंड्स के साथ पूल पार्टी भी की।
पूल में मस्ती करती दिखीं होने वाली दुल्हन
इश्कबाज एक्ट्रेसेज मानसी श्रीवास्तव और श्रेणु पारिख ने अन्य फ्रेंड्स के साथ सुरभि चंदना के लिए एक पूल पार्टी आयोजित की। मानसी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पूल पार्टी से ढेर सारी फोटोज शेयर की हैं। तस्वीरों में होने वाली दुल्हन और ब्राइड्समेड को पूल पार्टी एन्जॉय करते हुए देखा जा सकता है। फोटोज में पूल किनारे बैठी ब्राइड टू बी सुरभि ब्लैक एंड व्हाइट ब्रालेट और शॉर्ट में मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं।
यह भी पढ़ें- रोका सेरेमनी में 'नागिन' एक्ट्रेस Surbhi Chandna का दिखा दिलकश अंदाज, ढोल-नगाड़ों के साथ झूमकर किया डांस
दूल्हेराजा ने दिया दुल्हन को सरप्राइज
मानसी और श्रेणु समेत बाकी ब्राइड्समेड ने पूल में फुल ऑन धमाल मचाया। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "ईमानदारी से ग्रुप के आखिरी इंसान के लिए हंसी और प्यार सुरभि चंदना। शब्दों में बयां नहीं कर सकती कि इस मुल्गी की शादी के लिए हम कितना एक्साइटेड हैं, वो भी खूबसूरत इंसान करण शर्मा के साथ जिसने उनके लिए इतना प्यार सरप्राइज प्लान करने में हमारी मदद की।"
सुरभि चंदना लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड और बिजनेसमैन करण शर्मा के साथ 1 और 2 मार्च को जयपुर में शादी करने वाली हैं। कपल पिछले 13 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहा है।
यह भी पढ़ें- इश्कबाज फेम Surbhi Chandna ने अपनी शादी के लिए फ्री में की कपड़ों की डिमांड ? डिजाइनर ने खोली पोल पट्टी
