विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Mahabharat में 'चीरहरण सीन' से 'द्रौपदी' ने पूरे देश को कर दिया था इमोशनल, 13 साल से कहां हैं पूजा शर्मा?

Published: Sun, 10 May 2026 07:22 PM (IST)

स्टार प्लस पर साल 2013 में आया महाभारत अब तक के सबसे पॉपुलर पौराणिक शो में से एक है। शो में द्रौपदी का किरदार निभाकर एक्ट्रेस मशहूर हो गई थीं।

द्रौपदी बन घर-घर में छा गई थीं एक्ट्रेस। फोटो क्रेडिट- एक्स

द्रौपदी बन घर-घर में छा गई थीं एक्ट्रेस। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2013 में आया पौराणिक टीवी शो महाभारत (Mahabharat) सुपरहिट हुआ था। श्रीकृष्ण से लेकर अर्जुन तक... शो के सभी किरदार घर-घर में मशहूर हो गए। द्रौपदी भी उन्हीं किरदारों में से एक हैं।

महाभारत में आग से जन्म लेने वाला दृश्य हो, पांच पांडवों से शादी का... हर सीन में द्रौपदी ने जान भर दी थी। शो का सबसे अहम सीन जिसकी वजह से कुरुक्षेत्र में महाभारत हुई, वो 'द्रौपदी चीरहरण' (Draupadi Cheerharan) सीन था जिसे इतनी बेहतरीन तरीके से दिखाया गया था कि दर्शक द्रौपदी का दर्द महसूस कर सकते थे।

द्रौपदी बन छा गई थीं पूजा शर्मा

2013 में महाभारत में द्रौपदी का ये किरदार जिस एक्ट्रेस ने निभाया था, उनका नाम पूजा शर्मा (Pooja Sharma) हैं। महाभारत में सभी नए कलाकारों को कास्ट किया गया था। पूजा भी उस वक्त टीवी की दुनिया में नई-नई थीं। उन्होंने ठीक एक साल पहले एक सीरियल तेरी मेरी लव स्टोरीज किया था। हालांकि, उन्हें घर-घर में द्रौपदी के किरदार के लिए पहचाना गया।

Mahabharat Draupadi

महाकाली के रोल से भी खड़े किए रोंगटे

पूजा शर्मा ने द्रौपदी के किरदार को एक साल तक जीया। उन्होंने इसे इतनी शिद्दत से निभाया कि दर्शक उन्हें आज भी द्रौपदी के किरदार के लिए ही याद करते हैं। इसके बाद महाकाली- अंत ही आरंभ है (Mahakali- Anth Hi Aarambh Hai) शो में दिखाई दीं। इस शो में भी उन्हें काफी प्यार मिला।

8 सालों से छोटे पर्दे से हैं दूर

इसके अलावा पूजा शर्मा कर्मफल दादा शनि (Karmaphal Daata Shani) जैसे शोज में नजर आईं। उन्होंने बतौर वॉइस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर पोरस, चंद्रगुप्त मौर्य, राधाकृष्ण और राम सिया के लव कुश में भी काम किया है। पिछले कुछ सालों से पूजा शर्मा टीवी की दुनिया से गायब हैं।

यह भी पढ़ें- TV का सबसे पॉपुलर 'Krishna', पड़ोसी की खिड़कियों में झांककर शो देखते थे लोग; ऋषिकेश में कमा रहे हैं पैसा

Pooja Sharma As Mahakali

अब क्या कर रही हैं पूजा शर्मा?

भले ही टीवी से दूर हैं, लेकिन थिएटर में वह काफी एक्टिव हैं। इन दिनों वह सौरभ राज जैन (महाभारत के श्रीकृष्ण) के साथ एक थिएटर प्ले मेरे कृष्ण (Mere Krishna) कर रही हैं, जिसमें राधा बनी हैं। यह शो 10 मई से शुरू हुआ है 26 जुलाई को मुंबई में खत्म होगा। 

यह भी पढ़ें- Mahabharat की 'गांधारी' बनी थी ये एक्ट्रेस, 12 साल बाद कहां और क्या कर रहीं?