यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Mahabharat Cast: द्रौपदी के चीरहरण सीन के दौरान सेट पर लगी थी आग, एक्ट्रेस को महसूस हुई थी दिव्य शक्ति?
अक्सर जब सितारे किसी भी पौराणिक शो की शूटिंग करते हैं तो उन्हें वहां ऐसी चीजें महसूस होती हैं जिसे ...और पढ़ें

HighLights
- द्रौपदी के चीरहरण के दौरान लगी थी सेट पर आग
- एक्ट्रेस पूजा शर्मा ने सुनाया 'महाभारत' से जुड़ा ये किस्सा
- 'द्रौपदी' को सेट पर हुआ था किसी दिव्य शक्ति का एहसास
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कई मेकर्स ने माइथोलॉजिकल शो महाभारत बनाने की कोशिश की, लेकिन इसकी पूरी कहानी को विस्तार से दिखाने और दर्शकों तक पहुंचाने में सिर्फ बी आर चोपड़ा और सिद्धार्थ कुमार तिवारी ही सफल हुए। साल 2013 में आई महाभारत के कुल 267 एपिसोड आए थे, जो स्टार प्लस पर ऑनएयर हुई थी।
एक साल तक चले इस पौराणिक शो में जहां सौरभ राज जैन ने भगवान श्रीकृष्ण का किरदार निभाया था, तो वहीं शाहीर शेख शो में कुंती पुत्र 'अर्जुन' बने थे। अर्पित रांका शो में दुर्योधन और अहम शर्मा कर्ण बने थे। 2013 में आई 'महाभारत' से जिस एक्ट्रेस को सबसे ज्यादा पहचान मिली थी, वह हैं पूजा शर्मा, जिन्होंने माइथोलॉजिकल शो में 'द्रौपदी' का किरदार निभाया था। द्रौपदी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री ने महाभारत के चीरहरण के दौरान का एक ऐसा किस्सा शेयर किया था, जिसे जानकर सब हैरान रह गए थे।
'द्रौपदी' के चीरहरण सीन के दौरान घटी थी ये घटना
महाभारत में 'द्रौपदी' का किरदार अदा करने वाली पूजा शर्मा ने एक राउंड टेबल डिस्कशन में सेट पर 'चीरहरण' के दौरान हुए अनुभव को शेयर किया था। पूजा ने बताया, "सभा में एक जगह थी, जहां से दुपट्टा आता है, जो कृष्ण का ब्लेसिंग होता है। उस जगह पर दो बार ट्रांसफॉर्मर में ब्लास्ट हुआ और आग लगी। मैंने पूरी महाभारत में ऐसा कुछ होता हुआ नहीं देखा, लेकिन वहां पर उस वक्त हुआ जब 'चीरहरण' का सीन चल रहा था। उस समय मुझे यकीन हुआ कि वहां पर कुछ दिव्य शक्ति है"।
यह भी पढ़ें: टीवी की Mahabharat के दमदार डायलॉग, जिन्हें सोशल मीडिया पर खूब किया गया पसंद
Video Credit- Swastik Production
पूजा की कही बातों से भीष्म पितामह का किरदार निभाने वाले अभिनेता आरव चौधरी और अर्जुन का किरदार अदा करने वाले शाहीर शेख भी सहमत दिखे। आरव ने कहा, "ये दोनों जो भी कह रहे हैं, मैं उस पर पूरी तरह से यकीन करता हूं कि हम पर ईश्वर का हाथ था। भगवान की कृपा ही थी कि ये महाभारत बन गई"।
22 दिन तक चला था 'महाभारत' का ये विशेष सीन
पूजा शर्मा ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में ये भी बताया कि उन्होंने स्टारप्लस की इस महाभारत से पहले बिल्कुल भी बी आर चोपड़ा का माइथोलॉजिकल शो फॉलो नहीं किया था। एक्ट्रेस ने सिर्फ सिद्धार्थ तिवारी के विजन को फॉलो किया।
Photo Credit- Youtube
एक्ट्रेस ने बताया कि द्रौपदी के चीरहरण वाले सीन की शूटिंग 20 से 22 दिन तक चली थी। इस किरदार में ढलने के लिए उन्होंने अपने बॉडी लैंग्वेज से लेकर वजन तक में काफी बदलाव किए थे। इस शो को बीते साल ही 10 साल पूरे हुए हैं।
