यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
संजय गगनानी के बाद अब इस शख्स ने भी छोड़ा Kundali Bhagya, फैंस के उड़े होश
Sonal Vengurlekar कुंडली भाग्य (Kundali Bhagya) पिछले कुछ दिनों से चर्चा में है जिसका कारण है सेलेब्स का शो से ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Sonal Vengurlekar: टीवी का मोस्ट फेवरेट शो 'कुंडली भाग्य' (Kundali Bhagya) पिछले कुछ दिनों से चर्चा में है, जिसका कारण है सेलेब्स का शो से अलविदा कहना। बीते दिनों संजय गगनानी ने शो को अलविदा कहा था। वहीं अब इस शो के फैंस के लिए एक और बुरी खबर सामने आ रही है। संजय गगनानी (Sanjay Gagnani) के बाद एक और सितारे की शो छोड़ने की खबर सामने आई है।
संजय के बाद अब इस एक्ट्रेस ने छोड़ा शो
शो में अर्जुन से मोहब्बत करने वाली अंजली यानी सोनल वेंगुर्लेकर (Sonal Vengurlekar) ने भी शो छोड़ दिया है। इसका खुलासा खुद एक्ट्रेस ने किया। उन्होंने बताया है कि वह 20 साल के लीप के साथ खुश नहीं हैं। वह कम उम्र में बुजुर्ग की भूमिका निभाने के लिए बिल्कुल तैयार नहीं हैं, इसलिए उन्होंने शो छोड़ने का फैसला किया है।

स्पॉटबॉय की एक खबर के मुताबिक, सोनल ने बताया कि “शो में 20 साल का लीप आने जा रहा है। अभी पर्दे पर मेरी उम्र 25 साल की दिखाई जा रही है और 20 साल के लीप के बाद 45 साल हो जाएगी। मैं 45 साल की उम्र का किरदार नहीं निभाना चाहती। मैं खुद को इस किरदार को करने के लिए मना नहीं पाई।
यह भी पढ़ें- Allu Arjun Dance: मार्टिन गैरिक्स के साथ अल्लू अर्जुन ने किया 'ऊं अंटावा' गाने पर डांस, वीडियो हुआ वायरल
सोनल से पहले इन सितारों ने छोड़ा शो
सोनल से पहले पृथ्वी यानी संजय गगनानी ने भी शो छोड़ दिया है। अभिनेता ने कहा था- 'पिछले कुछ महीनों में मेरे 'कुंडली भाग्य' से बाहर निकलने के बारे में बहुत सारी अटकलें लगाई गई हैं। यह सच है कि मैंने दिसंबर में शो छोड़ने की योजना बनाई थी, लेकिन तब मेरा दिल बदल गया था।'

आगे उन्होंने कहा था, 'पृथ्वी का किरदार उतार-चढ़ाव से गुजरा है और मैं इससे बाहर निकल चुका हूं और पहले तीन बार शो में आ भी चुका हूं। हालांकि, अब जब शो लीप ले रहा है, मैंने बाहर निकलने का फैसला किया है।
शक्ति अरोड़ा ने भी छोड़ा शो
आपको बता दें बीते साल शो के लीड एक्टर धीरज धूपर ने भी इस शो को छोड़ा था। उनकी जगह एक्टर शक्ति अरोड़ा ने ली थी, लेकिन अब वह भी इसे छोड़ रहे हैं। उनका कहना है कि बड़े बच्चों के पिता की भूमिका नहीं निभाना चाहते हैं।
