विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'मैंने कार में...'Kasauti Zindagi Kay के को-एक्टर के साथ Shweta Tiwari का था अफेयर, पूर्व पति राजा का बयान

Published: Sun, 29 Jun 2025 02:52 PM (IST)

राजा चौधरी और श्वेता तिवारी साल 2007 में अलग हो गए थे। श्वेता ने उस समय राजा पर घरेलू हिंसा ...और पढ़ें

राजा चौधरी और श्वेता तिवारी एक साथ (फोटो-इंस्टाग्राम)
राजा चौधरी और श्वेता तिवारी एक साथ (फोटो-इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. 44 साल है श्वेता तिवारी की उम्र
  2. राजा चौधरी के साथ हुई थी पहली शादी
  3. श्वेता तिवारी ने की थी दो शादी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। राजा चौधरी ने साल 1988 में एक्ट्रेस श्वेता तिवारी से शादी की थी। हालांकि उनका रिश्ता ज्यादा अच्छा नहीं चल पाया और साल 2007 में ये जोड़ी हमेशा के लिए अलग हो गई। श्वेता ने साल 2012 में घरेलू हिंसा और राजा की नशे की लत का हवाला देते हुए डिवोर्स केस फाइल किया।

पहले ही खत्म कर देनी चाहिए शादी- राजा

अब इस खबर के सालों बाद उनके पूर्व पति राजा चौधरी ने एक्ट्रेस के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर बात की है। राजा ने आरोप लगाया कि श्वेता का अब अपने 'कसौटी जिंदगी की' के को-एक्टर सेजेन खान के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था। उनका मानना ​​है कि उन्हें 2003 में ही अपनी शादी खत्म कर देनी चाहिए थी।

यह भी पढ़ें: 44 साल की Shweta Tiwari ने ब्रालेट में दिखाईं कातिलाना अदाएं, मां के सामने बेटी पलक का ग्लैमरस लुक भी पड़ा फीका

राजा चौधरी करते थे श्वेता पर शक

पिंकविला को दिए इंटरव्यू में राजा ने कहा,"तलाक जो हमारा 2012 में हुआ था वो 2003 में ही हो जाना चाहिए था।" राजा ने खुलासा किया कि उन्होंने एक बार श्वेता को सेजेन की कार में कसौटी जिंदगी की के सेट पर आते देखा था। इस घटना ने राजा के अंदर शक पैदा किया और उन्हें उस समय दोनों के रिश्ते पर सवाल उठाने पर मजबूर कर दिया।

जब सेट पर अचानक पहुंचकर राजा ने क्या देखा?

उन्होंने आगे कहा, "एक गाड़ी थी। उसमें मेरे डॉक्यूमेंट्स थे और मुझे कहीं जाना था तो मैं उसकी शूटिंग पर आया था। आके देख रहा हूं कि गाड़ी जो है वो सीजेन के ड्राइवर के साथ आ रही है वो। गाड़ी में वो और सेजेन बैठें हैं। सुबह से शूटिंग चल रही है, तो अभी तक तो अभी तक सेट पर क्यों नहीं पहुंचे दोनों।”

राजा ने कहा कि ये सब खुद अपनी आंखों से देखने के बाद भी उन्होंने श्वेता पर ट्रस्ट किया ये सोचते हुए कि शायद दोनों किसी मीटिंग के लिए बाहर गए होंगे।

श्वेता इस पर पहले ही दे चुकी हैं सफाई

इससे पहले बॉलीवुड लाइफ को दिए एक पुराने इंटरव्यू में श्वेता ने सीजेन के साथ डेटिंग की अफवाहों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि उनके और सीजेन के बीच काफी इशूज थे। उन्होंने यह भी कहा, "कथित तौर पर मेरा कई लोगों के साथ अफेयर था! सच में? कब? क्या कभी किसी ने मुझे कॉफी शॉप या रेस्टोरेंट में देखा है? क्या कभी किसी ने मुझे पार्टियों में देखा है? मैं कसौटी जिंदगी की के लिए महीने में 30 दिन शूटिंग करती हूं। मेरे पास अफेयर के लिए समय कहां है? लोग तो यहां तक कहते हैं कि मैंने उसके साथ पैचअप कर लिया है। आखिर मैं उसके साथ पैचअप क्यों करूं? मैं उससे नफरत करती हूं!!"

यह भी पढ़ें: 44 साल की Shweta Tiwari के ट्रांसफॉर्मेशन के पीछे क्या है राज? फैट-टू-फिट बनने के लिए अपनाया ये सिंपल तरीका

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।