विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'जीनत को इतनी जल्दी जज न करें...' Seher Hone Ko Hai से श्रेया दवे का टीवी पर कमबैक, दर्शकों से कही दिल की बात

Published: Mon, 12 Oct 2026 05:09 PM (IST)

टेलीविजन सीरीज 'सहर होने को है' में जीनत का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस श्रेया दवे का कहना है कि उनके किरदार को इतनी जल्दी जज ना किया जाए।

जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहा 'सेहर होने को है'

जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहा 'सेहर होने को है'

HighLights

  1. जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहा 'सेहर होने को है'

  2. श्रेया दवे ने की अपने किरदार के बारे में बात

  3. श्रेया को चैलेंजिंग लगा जीनत का कैरेक्टर 

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पर्दे पर किरदार निभाने वाले कलाकारों को कई बार ऐसे चैलेंज मिलते हैं जो सालों इंडस्ट्री में काम करने के बावजूद अलग और चुनौतीपूर्ण लगते हैं। खासकर अगर वह किरदार ग्रे या नेगेटिव हो तो। कुछ ऐसा ही है गुजराती सिनेमा में काम करने वाली एक्ट्रेस श्रेया दवे का हाल।

'सहर होने को है' में निभा रहीं ये किरदार

'बरसातें: मौसम प्यार का' के बाद दो साल तक वर्टिकल ड्रामा और गुजराती सिनेमा में काम करने के बाद, श्रेया दवे (Shreya Dave) छोटे पर्दे पर लौट आई हैं। अभी वह 'सहर होने को है' (Seher Hone Ko Hai) में पार्थ समथान के किरदार की सौतेली बहन जीनत का रोल निभा रही हैं।

यह भी पढ़ें- KSBKBT 2 की एक साल बाद ही डूबी नैया, बंद हो रहा है कल्ट शो; 'तुलसी' को रिप्लेस करने आई 'अप्सरा'

कहानी में नए मोड लेकर आएगा श्रेया का किरदार

एक्ट्रेस इस बात को लेकर एक्साइटेड हैं कि उनका किरदार कहानी में क्या-क्या मोड़ लाएगा। श्रेया कहती हैं, 'एक एक्टर के तौर पर जीनत का किरदार मेरे लिए इसलिए खास और रोमांचक है क्योंकि वह कहानी में कुछ बहुत ही बदलता है। उसका सफर काफी उतार-चढ़ाव भरा होगा, जिससे मुझे अलग-अलग शेड्स और कई तरह की भावनाएं दिखाने का मौका मिलेगा।

shreya (3)

'जीनत को इतनी जल्दी जज ना करें'- श्रेया दवे

श्रेया ने कहा, 'मेरे लिए यही बात इस रोल को इतना खास बनाती है। जीनत मुझे एक एक्टर के तौर पर बिल्कुल अलग दायरे में ले जा रही है, जिससे मुझे ऐसी भावनाएं दिखाने का मौका मिल रहा है जो मैंने पहले कभी नहीं दिखाईं। यह नया, चैलेंजिंग और बेहद रोमांचक है और मुझे इस किरदार को समझने में बहुत मजा आ रहा है। मैं उसे पॉजिटिव या नेगेटिव का लेबल लगाकर किसी एक दायरे में नहीं बांधना चाहती। इसलिए, मैं यही कहूंगी कि जीनत को इतनी जल्दी जज न करें'।

shreya (5)

श्रेया ने अब तक नहीं निभाया जीनत जैसा किरदार

'कर्मा वॉलेट', 'मस्तीनी पाठशाला' और 'एक-डे-एक' जैसी गुजराती फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस का मानना है कि जीनत ने उन्हें एक ऐसे दायरे में लाकर खड़ा किया है जो उनके लिए नया है। वह कहती हैं, 'अब तक मैंने जितने भी किरदार निभाए हैं, उनमें जीनत सबसे अलग है क्योंकि एक एक्टर के तौर पर वह मुझे एक ऐसे दायरे में ले जा रही है जिसे मैंने पहले कभी नहीं छुआ'।

सीरियल में उठाए जा रहे कई जरूरी मुद्दे

शो के कॉन्सेप्ट के बारे में बात करते हुए, श्रेया सामाजिक मुद्दों को संवेदनशीलता से दिखाने के लिए इसकी तारीफ करती हैं। वह कहती हैं, 'मुझे यह बात बहुत अच्छी लगती है कि यह शो हमारे समाज में मौजूद कई ऐसे मुद्दों को उठाता है जिन पर सवाल उठाए जाने की जरूरत है। इसे जो चीज खूबसूरत बनाती है, वह है इन विषयों को पेश करने का संवेदनशील तरीका।

shreya (6)

उन्होंने कहा, 'यह सिर्फ मुद्दे उठाने के लिए मुद्दे नहीं उठाता; स्थितियों और किरदारों के पीछे एक बड़ी सोच होती है। जीनत की एंट्री भी ऐसे ही एक मुद्दे से जुड़ी है। मुझे यह ट्रैक खास तौर पर दिलचस्प लगा क्योंकि इसमें एक ऐसी स्थिति दिखाई गई है जिसे हम अक्सर टेलीविजन पर नहीं देखते। असल में, यह एक महिला के अपनी जिंदगी के बारे में फैसले लेने के अधिकार के बारे में एक अहम सवाल उठाता है, चाहे उसका परिवार या समाज उससे कुछ भी उम्मीद करे'।

'सहर होने को है' के बारे में

सहर होने को है एक रोमांटिक ड्रामा टेलीविजन सीरीज है जिसका प्रीमियर 2 दिसंबर 2025 को कलर्स टीवी पर हुआ। इसकी डिजीटल स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर स्ट्रीम होती है। इसमें पार्थ समथान और भाविका शर्मा लीड रोल में हैं।

यह भी पढ़ें- नवरात्र पर Rashmi Desai और Toral Rasputra ने बताया शक्ति का सही मतलब, ताजा की बचपन की यादें