विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दो महीने में Shilpa Shinde के शो पर ताला, बंद हो जाएगा फैंस का फेवरेट 'भाभी जी घर पर हैं 2.0?

Published: Wed, 01 Apr 2026 03:26 PM (IST)

पॉपुलर टीवी शो 'भाभीजी घर पर हैं 2' के बंद होने की अटकलों पर कलाकार आसिफ शेख ने बात की। ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पॉपुलर टीवी सीरियल 'भाभीजी घर पर हैं' (Bhabhi Ji Ghar Par Hai) ने दूसरे सीजन के साथ कुछ महीनों पहले ही शानदार वापसी की। अंगूरी भाभी के तौर पर शिल्पा शिंदे की वापसी से मेकर्स को काफी ज्यादा उम्मीदें थीं लेकिन फिलहाल तो ऐसा होता नहीं दिख रहा है।

शुरुआत में शो को दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला, लेकिन अब इसके नए रूप लेने का समय आ गया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भाभीजी घर पर हैं बंद होने वाला है।

इसका एक सबसे बड़ा मुख्य कारण &TV का बंद होना भी है। इस खबर के बाद से फैंस के मन में निराशा छा गई थी और कई तरह के सवाल भी थे। अब शो के एक कलाकार, आसिफ शेख ने इस बारे में बात की और फैंस की कंफ्यूजन को दूर किया।

Bhabiji (5)

यह भी पढ़ें- 'भाभी जी घर पर हैं" की गोरी मेम ने बताया अपना Skincare सीक्रेट, जानें इनका 5 स्टेप स्किन केयर रूटीन

क्या वाकई बंद हो जाएगा भाभीजी घर पर हैं?

वैरायटी इंडिया से बातचीत में आसिफ शेख ने बताया कि 'भाभीजी घर पर हैं 2' अब टीवी की जगह ओटीटी पर प्रसारित होगा। फिलहाल, शो में रोहिताश गौर, शिल्पा शिंदे, आसिफ शेख और विदिशा श्रीवास्तव मुख्य भूमिकाओं में हैं।

इस खबर की पुष्टि करते हुए आसिफ शेख ने वैरायटी इंडिया से कहा, “जी हां, 'भाभीजी' को जी5 के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट किया जा रहा है। हम सभी (कलाकार और क्रू) यही जानते हैं। मुझे फिलहाल चल रही मीडिया खबरों की जानकारी नहीं है, लेकिन हमें एक महीने पहले ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट होने की सूचना दे दी गई थी।”

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by AndTV Official (@andtvofficial)

&TV में क्या होने वाला है बदलाव

बता दें कि &TV मई 2026 से पेड री-रन चैनल बन सकता है। यह बदलाव नए प्रबंधन के कार्यभार संभालने के बाद लागू होगा, जो चैनल की रणनीति में बदलाव की प्लानिंग करेगा। आने वाले हफ्तों में, चैनल नए शो पर ध्यान देना बंद कर देगा और पुराने कार्यक्रमों का ही प्रसारण करेगा।

यह भी पढ़ें- 'गला काट देता लेकिन...' गुलशन ग्रोवर पर Bhabhi Ji Ghar Par Hain एक्टर ने लगाया ये आरोप