विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shalin Bhanot: बिग बॉस से निकलने के बाद भी शालीन के अंदर नहीं खत्म हुआ सलमान का खौफ! वीडियो कर देगा हैरान

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Mon, 20 Feb 2023 04:33 PM (IST)

Shalin Bhanot बिग बॉस सीजन 16 खत्म हो चुका है लेकिन लोगों में इस शो के लिए दीवानगी कम नहीं ...और पढ़ें

Shalin Bhanot Watch Shah Rukh Khan Pathaan Recalls Weekend Ka Vaar in Bigg Boss With Salman Khan/Instagram
Shalin Bhanot Watch Shah Rukh Khan Pathaan Recalls Weekend Ka Vaar in Bigg Boss With Salman Khan/Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Shalin Bhanot Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन इस शो के कंटेस्टेंट को लगातार सोशल मीडिया पर प्यार मिल रहा है। ये सितारे जहां भी जा रहे हैं, फैंस की भीड़ इन्हें घेर ले रही है।

बिग बॉस सीजन 16 के सभी कंटेस्टेंट जहां हर पल को एन्जॉय कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ शालीन भनोट के अंदर अब तक सलमान खान का खौफ है। हाल ही में एक्ट्रेस का एक वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह सलमान खान को देखकर अचानक कुछ ऐसा बोल पड़े जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।

शालीन भनोट को अब तक है सलमान खान का खौफ

बिग बॉस से निकलने के बाद शालीन बाबा भोलेनाथ के दर्शन के लिए पहुंचे थे, इसके अलावा उन्हें मुंबई में अलग-अलग जगह पर स्पॉट किया गया। हाल ही में शालीन भनोट वीकेंड के मौके पर अपनी मां के साथ शाह रुख खान की फिल्म 'पठान' को देखने के लिए थिएटर में पहुंचे थे।

View this post on Instagram

A post shared by komal (@komal_arora_16)

Video Credit- Shalin Bhanot Instagram

इस फिल्म में जैसे ही सलमान खान की एंट्री हुई, शालीन भनोट को वीकेंड का वार याद आ गया। बिग बॉस में अपनी ओवर एक्टिंग के लिए फेमस हुए शालीन भनोट ने इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया, इस वीडियो को शेयर करते हुए शालीन काफी उत्साहित हो गए और कहने लगे, 'सलमान भाई..देखो-देखो कौन आया है। यहां पर भी सबकी वाट लगा रहे हैं, सबको मार रहे हैं'।

शालीन और टीना को बिग बॉस में पड़ी सबसे ज्यादा फटकार

बिग बॉस में हर साल कोई न कोई कंटेस्टेंट ऐसा होता है, जो सलमान खान की रडार पर सबसे ज्यादा रहता है। इस साल के साढ़े चार महीनो में शालीन भनोट सबसे ज्यादा सलमान खान के गुस्से का शिकार हुए। उन्होंने कभी अपनी चिकन की रट के कारण, तो कभी टीना के साथ फेक रिलेशन के कारण सलमान खान से शो में खूब डांट खाई।

हालांकि, सीजन के फिनाले के दौरान भी शालीन जब टॉप लिस्ट से बाहर हुए और सलमान ने थोड़ी मस्ती की, तो वो थोड़े अग्रेसिव हो गए। आपको बता दें कि सलमान खान से भले ही पूरे सीजन में शालीन ने डांट खाई हो, लेकिन जब इस सीजन का फिनाले था, तो सलमान खान ने सिर्फ उनकी तारीफ ही नहीं की, बल्कि उन्हें एकता कपूर का वो वीडियो भी दिखाया, जिसमें टीवी क्वीन एक्टर को अपना नया शो 'बेखुदी' ऑफर कर रही हैं।

यह भी पढ़ें: Shalin Bhanot: शालीन भनोट ने शो से निकलते ही बताई टीना-सुम्बुल की सच्चाई, बोले- 'बहुत ही भद्दे...'

यह भी पढ़ें: Shalin Bhanot: बाबा भोलेनाथ की शरण में पहुंचे शालीन भनोट, अपनी शालीनता से जीत लिया लोगों का दिल, वीडियो वायरल