Sanchita Ugale: 19 घंटे पहले आखिरी वीडियो में हंसती खेलती नजर आईं TV एक्ट्रेस, सुसाइड से लगा फैंस को गहरा सदमा
'कुमकुम भाग्य' फेम Sanchita Ugale ने 22 की उम्र में सुसाइड कर लिया है।

संचिता उगले ने की आत्महत्या
HighLights
संचिता उगले ने की आत्महत्या
कुमकुम भाग्य में नजर आई थीं एक्ट्रेस़
विक्की कौशल की छावा में भी किया काम
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी एक्ट्रेस और 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' फेम संचिता उगाले ने आत्महत्या कर ली है। वह सिर्फ 22 साल की थीं। संचिता टीवी और फिल्मों, दोनों में अपने किरदारों के लिए जानी जाती थीं। वह हिट डेली सोप 'कुमकुम भाग्य' और विक्की कौशल स्टारर फिल्म 'छावा' का हिस्सा थीं।
फांसी लगाकर की आत्महत्या
रिपोर्ट्स के मुताबिक, संचिता का शव 15 जून की सुबह मुंबई स्थित घर में संचिता उगले (Sanchita Ugale) ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। उनका शव पंखे से लटका हुआ बरामद किया गया है। पुलिस को मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, इसीलिए उनके सुसाइड का मामला गंभीर हो गया है।
यह भी पढ़ें- तेज बुखार में Asha Bhosle ने गाया था ये दर्द भरा गीत, स्टूडियो में रो पड़े थे संगीतकार; आज भी है Cult क्लासिक
आखिरी वीडियो में नजर आईं हंसती-खेलती
संचिता के सुसाइड की खबर के 20 घंटे पहले ही उन्होंने अपना एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वे हंसती खेलती नजर आ रही हैं। वीडियो में संचिता ने हाथ में एक कैमरा पकड़ा हुआ है और वे रील बना रही हैं। उन्होंने ये रील स्टूडेंट ऑफ द ईयर के गाने 'राधा' गाने पर बनाई है।
View this post on Instagram
सुचिता का करियर
संचिता उगले कई लोकप्रिय टीवी सीरियलों में यादगार भूमिकाएं निभाकर मशहूर हुईं। 'कुमकुम भाग्य' और 'वागले की दुनिया' जैसे लोकप्रिय सीरियलों में उनके किरदारों को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसके अलावा उन्होंने दंगल टीवी के शो 'दिलवाली दूल्हा ले जाएगी' में सुकून का किरदार निभाकर दर्शकों को एंटरटेन किया।
-1781511679582.jpg)
फिल्मों में भी किया काम
टीवी के अलावा उन्होंने फिल्मों में भी अहम भूमिकाएं निभाईं। एक्ट्रेस ने 2025 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'छावा' में ताराबाई का किरदार निभाया, इसमें विक्की कौशल लीड रोल में थे।
फिलहाल संचिता के निधन की खबर से हर कोई हैरान है क्योंकि वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थीं और उन्होंने आत्महत्या के कुछ घंटों पहले ही अपना एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें वे काफी खुश नजर आ रही हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।