विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तेज बुखार में Asha Bhosle ने गाया था ये दर्द भरा गीत, स्टूडियो में रो पड़े थे संगीतकार; आज भी है Cult क्लासिक

Published: Sun, 14 Jun 2026 04:00 PM (IST)

65 साल पुराने इस कल्ट गाने को Asha Bhosle ने 102°F के तेज बुखार में गाया था। उनकी मेहनत देख स्टूडियो में संगीतकार रो पड़े थे।

दर्दभरा है मोहम्मद रफी का ये कल्ट गाना

दर्दभरा है मोहम्मद रफी का ये कल्ट गाना

HighLights

  1. दर्दभरा है मोहम्मद रफी का ये कल्ट गाना

  2. आशा भोसले ने तेज बुखार में गाया था ये गीत

  3. 65 साल पुराना गाना बना हुआ है सदाबहार

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आशा भोसले ने भारतीय सिनेमा को कई सदाबहार गीत दिए हैं। आशा ताई को अपनी एक अलग गायन शैली के लिए जाना जाता है और उन्होंने कई तरह के गानों में अपने आपको साबित भी किया है। उनकी मेहनत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने तेज बुखार में एक कल्ट गाने को आवाज दी थी।

तेज बुखार में आशा 'ताई' ने रिकॉर्ड किया था ये गाना

किस्सा कुछ यूं था कि संगीतकार जयदेव इस गाने के लिए आशा भोसले को नहीं बल्कि किसी और सिंगर को लेना चाहते थे। जब आशा को ये बात पता चली तो उन्होंने ठान लिया कि अब तो वे इस गाने को गाकर दिखाएंगी।

asha (54)

यह भी पढ़ें- Sonu Nigam के पिता का ये 15 साल पुराना गाना आज भी है कालजयी, सुनकर उबलने लगेगा 'बेवफा' का खून

इसी बात को ठानकर वे रिकॉर्डिंग के लिए गईं लेकिन उस वक्त उन्हें 102°F का तेज बुखार था लेकिन फिर ताई अपने फैसले पर अडिग रहीं और उस गाने को रिकॉर्ड किया। संगीतकार जयदेव उनकी मेहनत और गायकी से प्रभावित हुए और स्टूडियो में ही उनके आंसू निकल गए।

65 साल बाद भी कल्ट बना हुआ है ये गाना

आलम यह है कि आशा भोसले (Asha Bhosle Songs) का यह गाना , जिसके बोल हैं- अभी ना जाओ छोड़कर के दिल अभी भरा नहीं, 65 साल बाद भी कल्ट बना हुआ है। इस गाने में उनका साथ दिग्गज गायक मोहम्मद रफी (Mohammed Rafi) ने दिया था।

asha (53)

आशा ताई के बीमार होने के कारण ही इस गाने में वो भारीपन और दर्द महसूस होता है जो इस गीत के लिए जरूरी भी था। इस गाने को अब तक कई बार रीक्रिएट किया जा चुका है लेकिन म्यूजिक लवर्स को आज भी यह ओरिजिनल ट्रैक ही पसंद आता है। यह गीत 1961 में रिलीज हुई फिल्म 'हम दोनों' का है जिसे देव आनंद और साधना पर फिल्माया गया है।

यह भी पढ़ें- 30 साल पहले 'बेबस मोहब्बत' के आगे छलनी हुआ था लाखों लड़कियों का दिल, Alka Yagnik के कल्ट गाने पर जमकर बन रहीं Reels