विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

30 साल पहले 'बेबस मोहब्बत' के आगे छलनी हुआ था लाखों लड़कियों का दिल, Alka Yagnik के कल्ट गाने पर जमकर बन रहीं Reels

Published: Sat, 13 Jun 2026 10:08 PM (IST)Updated: Sat, 13 Jun 2026 11:13 PM (IST)

1996 की फिल्म 'खिलौना' का एक गाना 30 साल बाद अपनी गहरी शायरी और दिल छू लेने वाले संगीत के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड सिनेमा ने दिल टूट आशिकों के लिए कई गाने बनाए हैं लेकिन इनमें से कुछ एक ही हैं जोकि लोगों की जुबान पर चढ़ जाते हैं। इश्क में धोखा मिलने, बेवफाई और बदले की आगे में कई सिंगर्स ने कालजयी गाने गाए और अक्सर प्यार में धोखा खाए लोग अपने गम को भुलाने के लिए इसे गुनगुनाते हैं।

आज हम आपको साल 1996 में आई फिल्म 'खिलौना' (Khilona) का एक बेहद मशहूर और इमोशनल गाने के बारे में बताएंगे। यह गाना अपनी गहरी शायरी, दिल को छू लेने वाले संगीत और किरदारों की बेबसी को दिखाने के लिए जाना जाता है। इस गाने में आशिक अपनी माशूका से कह रहा है कि 'हम जानते हैं कि तुम हमें बर्बाद करोगे' (Hum Jaante Hain Tum Hame Barbad) लेकिन फिर भी थक हारकर मेरा दिल तुम्हारे पास ही आता है।

यह भी पढ़ें- Sonu Nigam के पिता का ये 15 साल पुराना गाना आज भी है कालजयी, सुनकर उबलने लगेगा 'बेवफा' का खून

अलका याग्निक ने गाया कल्ट गाना

इस गाने के लिरिक्स समीर ने लिखे हैं और अलका याग्निक (Alka Yagnik) और विनोद राठौड़ (Vinod Rathod) ने इसे अपनी आवाज से सजाया है। संगीतकार नदीम-श्रवण का इमोशनल म्यूजिक इसकी जान है। ये गाना आपको भीतर तक झकझोर देगा और हो सकता है रोने के लिए भी मजबूर कर दे। गाने में प्रेमी एक तरीके से प्यार में बर्बाद हो चुका है लेकिन फिर भी उसका दिल अपनी महबूबा के बारे में सोचने से खुद को रोक नहीं पा रहा है।

SOng (3)

प्रेमी जानता है कि इस रिश्ते से उसे सिर्फ दर्द और बंदिशें ही मिलेंगी, लेकिन फिर भी वह अपना दिल सौंप रहा है ताकि सामने वाले को उसके प्यार की शिद्दत का अहसास रहे।

 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा गाना

इस फिल्म में दीपक तिजोरी, मोनिका बेदी और आदित्य पंचोली लीड रोल में नजर आए थे। फिल्म में यह गाना एक बेहद भावुक मोड़ पर आता है। पर्दे पर इसे दीपक तिजोरी और मोनिका बेदी पर फिल्माया गया है। गाने के विजुअल्स में एक अजीब सी उदासी और लाचारी दिखाई देती है और वो पर्दे पर इसे देखने पर आपको महसूस भी होगी। आज 30 साल बाद ये गाना अचानक फिर से वायरल हो रहा है और लोग जमकर इस पर रील बना रहे हैं।

यह भी पढ़ें- 57 साल पुराने भोजपुरी लोकगीत का 'धमाल 4' में हुआ इस्तेमाल, जब चटनी ने संगीत में लगाया तड़का