Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Exclusive: बाजीराव मस्तानी से भंसाली ने क्यों हटाया वो सीन, नन्हे बाजीराव का खुलासा

    By मनोज वशिष्ठEdited By:
    Updated: Thu, 19 Jan 2017 07:21 PM (IST)

    रूद्र ने यह भी बताया कि संजय की रितिक रोशन को लेकर बाजीराव मस्तानी बनाने वाले थे। उस वक़्त उन्होंने रूद्र का ऑडिशन बाजीराव के बचपन का किरदार निभाने के ...और पढ़ें

    Hero Image
    Exclusive: बाजीराव मस्तानी से भंसाली ने क्यों हटाया वो सीन, नन्हे बाजीराव का खुलासा

    अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। संजय लीला भंसाली अपनी फिल्मों की रिसर्च को लेकर कितने परफेक्शनिस्ट हैं, इसका अंदाज़ा तो उनकी फ़िल्मों से हो जाता है, लेकिन आपको यह बात जानकर हैरानी होगी, कि उनकी फिल्मों के बड़े स्टार तो फैन हैं ही, मगर उनकी फ़िल्म में काम करने वाले बच्चे को भी यह पता है कि वह कितने परफेक्ट हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह राज़ खुद सोनी टीवी में पेशवा बाजीराव की बाल भूमिका निभा रहे बाल कलाकार रूद्र सोनी ने खोला है। रुद्र ने संजय की फ़िल्म बाजीराव मस्तानी में रणवीर सिंह के बेटे का किरदार निभाया था। उन्होंने बताया कि बाजीराव मस्तानी में एक दृश्य था, जिसमें उन्हें स्क्रिप्ट के अनुसार घर के शीशमहल को देखते हुए कहना था कि वाह यह तो ताज से भी सुंदर है। सीन फिल्माया भी गया। लेकिन संजय को यह बात तुरंत समझ आ गयी कि यह तो बच्चा है। उसने ताज तो देखा ही नहीं होगा। इसलिए उन्होंने तुरंत फ़िल्म से यह सीन काट दिया।

    इसे भी पढ़ें- मनु-मनवीर की बातों से कहीं लग ना जाए मोना की गृहस्थी में आग

    रूद्र ने यह भी बताया कि संजय की रितिक रोशन को लेकर बाजीराव मस्तानी बनाने वाले थे। उस वक़्त उन्होंने रूद्र का ऑडिशन बाजीराव के बचपन का किरदार निभाने के लिए ले लिया था। लेकिन बाद में वह फ़िल्म रितिक के साथ नहीं बन पायी थी। लेकिन संजय को रूद्र याद थे। बाद में उन्होंने जब बाजीराव की शूटिंग शुरू की तो रूद्र को वापस बुलाया और शूटिंग पूरी की। रूद्र बालवीर शो में भी अहम भूमिका निभा चुके हैं।