विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीवाली पार्टी में छाए 'कसौटी जिंदगी की' के प्रेरणा और मिस्टर बजाज, रोनित रॉय की इस तस्वीर ने खींचा सबका ध्यान

Published: Mon, 09 Nov 2026 10:28 AM (IST)

एकता कपूर की दीवाली पार्टी में रोनित रॉय ने श्वेता तिवारी के गालों पर किस करते हुए एक तस्वीर शेयर की है।

श्वेता तिवारी के साथ रोनित राय ने शेयर की तस्वीर

श्वेता तिवारी के साथ रोनित राय ने शेयर की तस्वीर

HighLights

  1. रोनित रॉय ने श्वेता तिवारी को गाल पर किस किया

  2. एकता कपूर की दीवाली पार्टी में सितारों का मेला

  3. प्रेरणा-बजाज की केमिस्ट्री देख फैंस हुए इमोशनल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। पूरे भारत के साथ-साथ बॉलीवुड में भी दीवाली की धूम देखने को मिली। इस दौरान कई सेलेब्स अपने घर पर दीवाली पार्टी रखते हैं।

एकता कपूर की दीवाली पार्टी में मौजूद रोनित रॉय (Ronit Roy) ने अपने इंस्टाग्राम पर कई सारे फोटोज शेयर किए हैं। इन सभी तस्वीरों में एक ऐसी खास तस्वीर है जिसने फैंस का ध्यान खींचा। उनकी नजरें मानों वहां अटक सी गईं।

रोनित रॉय ने श्वेता के साथ शेयर की तस्वीर

रोनित रॉय ने 'कसौटी जिंदगी की'की को-स्टार श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) के साथ एक फोटो शेयर की है जिसमें वो बड़े ही प्यारे तरीके से उनके गालों पर किस करते नजर आ रहे हैं। वहीं श्वेता स्माइल कर रही हैं। फैंस इस तस्वीर को देखकर प्रेरणा और बजाज की यादों में खो गए हैं।

ronitboseroy_1794076490_4025325394720870627_354505857

इस पोस्ट में और भी कई तस्वीरें हैं जिसमें फैंस रोनित रॉय को इंडस्ट्री के अपने दोस्तों के साथ खूब मस्ती करते देखा जा सकता है। पार्टी में उनके साथ मनीष मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा, शमिता शेट्टी और मनीष पॉल भी मौजूद थे।

एक और तस्वीर में, टीवी की इस मशहूर जोड़ी के साथ टीवी इंडस्ट्री की दिग्गज एकता कपूर भी नजर आ रही हैं। रोनित ने मजाकिया अंदाज में यह भी कहा कि वह रात भर जश्न नहीं मना सकते क्योंकि वह दीवाली पर काम करेंगे।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Ronit Bose Roy (@ronitboseroy)

दीवाली पर भी एक्टर ने किया काम

रोनित रॉय ने पोस्ट में लिखा,"'ज्यादा' पिछली रात के बारे में वाला हुआ नहीं क्योंकि जल्दी निकलना पड़ा। कल सुबह जल्दी काम है! हां दीवाली के दिन भी। अच्छा है ना...शुभ दिन पर शुभ समय का शुभ इस्तमाल। चलो शुभ दीवाली और शुभ रात्रि।"

उन्होंने आगे लिखा, "पहली तस्वीर खास तौर पर #prenabajaj के फैंस के लिए है।" बता दें कि एकता कपूर के 2001 के टीवी शो 'कसौटी जिंदगी की' में श्वेता तिवारी ने 'प्रेरणा' का किरदार निभाया था और रोनित रॉय ने मशहूर 'मिस्टर बजाज' का किरदार निभाया था। फैंस कमेंट्स सेक्शन में अपने प्यारी प्रेरणा और मिस्टर बजाज पर प्यार लुटा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- 46 साल की Shweta Tiwari के हुस्न ने हिला डाला इंटरनेट, 'गुलाबी स्विमसूट' पहन पानी में लगाई आग

यह भी पढ़ें- 7 सालों तक TV पर कब्जा जमाए बैठा था रोमांटिक डेली सोप, टीआरपी के तोड़े थे सभी रिकॉर्ड्स

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।