विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

39 साल पहले Ravindra Jain ने एक भजन में सुना दी थी पूरी 'राम कहानी', आंखों में आंसू ला देते हैं इसके बोल

Published: Tue, 17 Nov 2026 09:19 PM (GMT+05:30)

39 साल पहले रवींद्र जैन न ने एक ऐसा क्लासिक भजन बनाया था जिसमें पूरी राम कहानी सुनी जा सकती है।

रवींद्र जैन का वो कल्ट भजन

रवींद्र जैन का वो कल्ट भजन

HighLights

  1. 39 साल पहले बना था ये राम भजन

  2. एक भजन में सुना दी थी पूरी राम कहानी

  3. रविंद्र जैन ने बनाया था क्लासिक भजन

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा के दिग्गज म्यूजिशियन और लिरिसिस्ट रवींद्र जैन ने भारतीय सिनेमा को एक से बढ़कर एक क्लासिकल गीत और भजन दिए हैं। उन्हीं भजनों में से एक था रामानंद सागर की रामायण के लिए बनाया गया एक कल्ट भजन।

एक गीत में सुना दी थी पूरी राम कहानी

इस क्लासिक गीत की खासियत थी कि रवींद्र जैन ने इस एक गाने में ही पूरी राम कहानी सुना दी थी। इस भजन का टाइटल है- राम कहानी, सुनो रे राम कहानी (Ram Kahani Suno Re Ram Kahani)।

शुरुआत में बचपन का वर्णन

इस भजन में श्रीराम के जीवन, त्याग और मर्यादा को दर्शाया गया था। गाने की शुरुआत उनके बचपन से होती है। जिसमें उन्हें दशरथ के राज दुलारे और कौशल्या की आंख के तारे बताया जाता है। आगे लाइनों में उन्हें सूर्यवंश के सूरज और रघुकुल के उजियारे कहा जाता है।

 

विवाह और फिर वनवास को लिरिक्स में पिरोया

आगे भजन में सीता के साथ उनके विवाह और फिर उन्हें मिले वनवास का जिक्र किया गया। वहीं रावण के द्वारा सीता हरण और उसके बाद राम की दर्द का वर्णन आता है। 'बड़ा दुख पावे राजा राम की रानी'- लाइन में सीता जी के दुख-दर्द का वर्णन किया जाता है।

ravindra (10)

हनुमान मिलन

इस गीत में हनुमान मिलन का भी जिक्र होता है जिसमें उन्हें सीता जी की खोज के लिए अशोक वाटिका भेजा जाता है और वे श्रीराम की अंगूठी लेकर लंका जाते हैं और सीता मां को संदेशा देते हैं।

लोगों की आंखों में आ जाते थे आंसू

इस भजन के बोल दिल छूने वाले हैं। श्रीराम की कहानी को भावुक शब्दों में पिरोया गया है जिसे सुनते ही लोगों के आंखों में आंसू आ जाते थे। वहीं आज भी लोग इसे गुनगुनाते हैं। 'कहत सुनत आवे अंखियों में पानी'- ये लाइनें भक्तों की भावुकता दर्शाती है।

हनुमान जी पर फिल्माया गया था गीत

रामायण (Ramayan) में इस गीत को हनुमान जी तब गाते हैं जब वे सीता मां की खोज में अशोक वाटिका जाते हैं। वे सीता मां से मिलने से पहले ये भजन गाते हैं और फिर उन्हें राम जी अंगूठी निशानी के तौर पर सौपते हैं।

ravindra (9)

रविंद्र जैन के मशहूर गीत और भजन

रवींद्र जैन (Ravindra Jain) एक भारतीय संगीतकार, गीतकार और प्लेबैक सिंगर थे। उन्होंने 1970 के दशक की शुरुआत में कई हिट फिल्मों के लिए संगीत देकर अपने करियर की शुरुआत की, और दृष्टिहीन होने के बावजूद अपना काम जारी रखा।

उन्होंने 'चोर मचाये शोर' (1974), 'गीत गाता चल' (1975), 'चितचोर' (1976), 'अंखियों के झरोखों से' (1978), 'नदिया के पार' (1982), 'राम तेरी गंगा मैली' (1985) और 'विवाह' (2006) जैसी फिल्मों के बेहतरीन गाने दिए। उन्होंने कई फिल्मों और टीवी शो के लिए संगीत दिया, जिनमें रामानंद सागर का महाकाव्य 'रामायण' (Ramanand Sagar) (1987) भी शामिल है, जो बेहद लोकप्रिय हुआ।

यह भी पढ़ें- 1400 करोड़ी Ramayana का नया गाना रिलीज, आंखें बंद करते ही अलग दुनिया में ले जाएगा 'रघुनंदन' का भक्ति गीत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।