विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

38 साल बाद Ramayan की 'कैकेई' का बदल गया पूरा हुलिया, इस हाल में गुजार रही हैं जिंदगी

Published: Tue, 10 Mar 2026 09:13 PM (IST)

मशहूर अभिनेत्री पद्मा खन्ना ने रामानंद सागर की रामायण में कैकेई का रोल अदा किया था। आज 38 साल बाद ...और पढ़ें

रामायण शो की कैकेई पद्मा खन्ना (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

रामायण शो की कैकेई पद्मा खन्ना (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

HighLights

  1. बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा रही हैं पद्मा खन्ना

  2. रामायण शो की कैकेई के तौर पर मिली पहचान

  3. सालों बाद पूरी तरह से बदल गया एक्ट्रेस का लुक

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।भोजपुरी सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक अपनी शानदार अदाकारी का जलवा बिखरने वालीं अभिनेत्री पद्मा खन्ना को भला कौन नहीं जानता। निर्देशक रामानंद सागर की रामायण में कैकेई की भूमिका अदा कर पद्मा ने हर भारतवासी के दिल में अपनी खास जगह बनाई। 

लेकिन मौजूदा समय में वह कहां हैं और क्या करती हैं, इसके बारे में शायद ही आपको मालूम हो। ऐसे में आज हम आपको पद्मा खन्ना के मौजूदा हालातों के बारे में बताने जा रहे हैं, साथ ही 38 सालों बाद बदले एक्ट्रेस के लुक की भी झलक दिखाएंगे। 

बदल गया पद्मा खन्ना का पूरा लुक 

दूरदर्शन पर 1987 में रामायण टीवी शो को पहली बार टेलीकास्ट किया गया था। यूं तो रामायण की कास्ट के बारे में आए दिन खूब बातें होती हैं, लेकिन शो में कैकेई बनने वालीं पद्मा खन्ना के बारे में कम जिक्र किया जाता है।

यह भी पढ़ें- Ramayan की 'कैकेयी' ने 'कैबरे डांसर' बनकर ली थी बॉलीवुड में एंट्री, जानें पति की मौत के अब कहां हैं एक्ट्रेस?

padma khanna

अब 38 साल बाद पद्मा खन्ना कैसी दिखती हैं, उसका अंदाजा आप उनकी लेटेस्ट तस्वीर को देखकर आसानी से लगा सकते हैं। बदलते वक्त के साथ-साथ पद्मा का हुलिया पूरी तरह से बदल गया है। 

77 साल की हुईं पद्मा खन्ना 

10 मार्च साल 1949 में पद्मा खन्ना का जन्म बिहार के पटना में हुआ था। ऐसे में आज वह अपना 77वां जन्मदिन मना रही हैं। भोजपुरी सिनेमा की फिल्म 'मैया तोहे पियरी चढ़ाइबो' के जरिए साल 1962 में बतौर एक्ट्रेस पद्मा ने पहली बार कैमरा फेस किया था।

padma khanna (2)

सालों भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में संघर्ष करने वालीं पद्मा खन्ना को हिंदी सिनेमा में पहला ब्रेक फिल्म बीवी और मकान (1966) से मिल था, जिसमें विश्वजीत चटर्जी ने अहम भूमिका अदा की थी। इसके बाद कई मूवीज में नजर आईं, जिनमें से चुनिंदा मूवीज के नाम इस प्रकार हैं-

  • बीवी और मकान

  • हीरा रांझा

  • परदेसी

  • पाकीजा

  • सौदागर

  • हेरा फेरी

  • नूरी

अब क्या करती हैं पद्मा खन्ना

गौर किया जाए पद्मा खन्ना के मौजूदा हालात और निजी जिंदगी की तरफ तो उन्होंने बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर जगदीश एल सिदाना संग शादी रचाई। इसके बाद से उन्होंने सिनेमा जगत से दूरी बनाना शुरू कर दिया था। पद्म और जगदीश के दो बच्चे भी हैं, जिनके नाम नेहा और अक्षर हैं। फिलहाल पद्मा खन्ना अमेरिका में रहती हैं और वहां कथक डांस एकेडमी चलाती हैं।

यह भी पढ़ें- ज्योतिषी की वजह से सुपरहिट हुई थी Dev Anand की ये फिल्म, प्रोड्यूसर को चुभ गई थी बीआर चोपड़ा की ये बात