39 साल पहले जुगाड़ से बना था Ramayan का आइकॉनिक 'जटायु सीन', VFX के बिना रामानंद सागर ने किया था चमत्कार
39 साल पहले दूरदर्शन की रामायण (Ramayan) में जटायु कौन बना था और कैसे हवा में उड़कर उसने रावण से युद्ध किया था, जानिए इसके पीछे का जुगाड़...

दूरदर्शन की रामायण में जुगाड़ से बना जटायु। फोटो क्रेडिट- एक्स
HighLights
रामायण में अहम है जटायु का सीन
रामानंद ने जुगाड़ से बनाया था जटायु
39 साल पहले नहीं हुआ था VFX का यूज
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणबीर कपूर की रामायणम् (Ramayana) में सबसे ज्यादा चर्चा जटायु सीन (Jatayu Scene) की हो रही है। फिल्म में जिस तरह से रावण (Ravana) और जटायु की लड़ाई को दिखाया गया है, उसने हर किसी के रोंगटे खड़े कर दिए। इस सीन के लिए VFX की खूब तारीफ हो रही है।
मगर क्या आपको पता है कि 39 साल पहले दूरदर्शन पर आई रामायण (Ramayan) में जटायु-रावण सीन के लिए किसी VFX या फिर कंप्यूटर जेनरेटेड इमेज (CGI) का इस्तेमाल नहीं किया गया था। रामानंद सागर ने इस सीन को एक जुगाड़ के साथ बनाया था।
कैसे बना था 1987 में जटायु?
भले ही नितेश तिवारी की रामायणम् में जटायु को VFX से तैयार किया गया और बैकग्राउंड में अनुपम खेर (Anupam Kher) ने अपनी आवाज दी, लेकिन रामानंद सागर ने 1987 में आई रामायण में जटायु की भूमिका एक जाने-माने अभिनेता ने निभाई थी। फिल्म में कौन जटायु बना था और जटायु को कैसे उड़ाया जाता था, चलिए आपको इस बारे में बताते हैं।

किसने निभाया था रामायण में जटायु का किरदार?
1987 में दूरदर्शन पर आई रामायण को रामानंद सागर ने बनाया था। शो में भगवान राम की भूमिका में अरुण गोविल नजर आए थे, वहीं माता सीता की भूमिका दीपिका चिखलिया ने निभाई थी। श्रीराम कथा में जटायु का अहम किरदार था। इस किरदार को पर्दे पर जीने वाले अभिनेता सुनील वर्मा (Sunil Verma) थे जिन्होंने शो में कई और किरदार निभाए थे।
रामायण में जटायु को कैसे उड़ाया जाता था?
सुनील वर्मा को जटायु का कॉस्ट्यूम पहनाया जाता था। इस कॉस्ट्यूम के पीछे एक कड़ी मेहनत लगती थी। जटायु का कॉस्ट्यूम न केवल भारी था, बल्कि कॉस्ट्यूम पहनने से पहले उनके हाथों को बांध दिया जाता था। अब आप सोच रहे होंगे कि उस वक्त सीजीआई और वीएफएक्स की कमी में मेकर्स ने जटायु को उड़ाया और रावण के साथ युद्ध कैसे कराया?

आपको बता दें कि जटायु को शो में उड़ाने के पीछे का जुगाड़ एक हुक था। जी हां, हुक की वजह से जटायु को उड़ाया गया और रावण से लड़ाया गया। यह सीन बहुत ही मुश्किल था। हालांकि, रामानंद सागर ने इस सीन को इतनी खूबसूरती से बनाया कि दर्शक इस जुगाड़ से इंप्रेस हो गए।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।