विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pyaar Ka Pehla Adhyaya- Shiv Shakti: कभी रोमांस, कभी एक्शन करते दिखे अर्जुन बिजलानी, शेयर किया BTS वीडियो

By Jagran NewsEdited By: Manoj Vashisth
Published: Tue, 25 Jul 2023 12:10 PM (IST)

Pyaar Ka Pehla Adhyaya- Shiv Shakti अर्जुन बिजलानी ने टीवी की दुनिया में अपनी बड़ी पहचान कायम की है और ...और पढ़ें

Pyaar Ka Pehla Adhyaya Shiv Shakti Arjun Bijlani and Nikki Sharma Romance in Zee TV Show. Photo- Instagram
Pyaar Ka Pehla Adhyaya Shiv Shakti Arjun Bijlani and Nikki Sharma Romance in Zee TV Show. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। टीवी इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर अर्जुन बिजलानी इन दिनों सीरियल 'प्यार का पहला अध्याय: शिव शक्ति' से घर-घर मे पहुंच रहे हैं। इसमें वो डॉ. शिव कश्यप बने हैं। वहीं, अर्जुन के ऑपोजिट निक्की शर्मा को कास्ट किया गया है, जो शो में शक्ति शर्मा बनी हैं।

अर्जुन का किरदार फैंस को काफी पंसद आ रहा है और उनके शो को भी खूब देखा जा रहा है। हाल ही में अर्जुन ने शूट के बिहाइंड द सीन्स क्लिप्स आउट किए हैं। इन्हें देखकर लग रहा है कि जल्द ही शो में कोई नया ट्विस्ट आने वाला है।

क्या था बिहाइंड द सीन्स में?

अर्जुन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट करते हुए लिखा-

आज का दिन सेट पर काफी कठिन था। फिर भी हम हंसने और मुस्कुराने में कामयाब रहे।

अर्जुन की ओर से साझा की गई क्लिप में वे टीम मेंबर्स के साथ सीन के बारे में चर्चा करते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद अर्जुन का निक्की के साथ एक रोमांटिक सीन है। हालांकि, अगले ही पल अर्जुन का एक फाइट सीन शुरू होता है। इसमें वो कई लोगों से अकेले ही भिड़ते दिखाए गए हैं।

इसके बाद ऐसे सीन्स भी शूट हुए, जिनमें अर्जुन फर्श पर लेटे हुए हैं। कुल मिलाकर शूट के दौरान रोमांस, एक्शन और इमोशन तीनों को कैप्चर किया गया है। शायद इसीलिए अर्जुन के लिए यह दिन मुश्किल भरा था।

View this post on Instagram

A post shared by Arjun Bijlani 🧿 (@arjunbijlani)

निक्की ने भी पोस्ट पर कमेंट किया

शो में अर्जुन बिजलानी और निक्की शर्मा की ऑन स्क्रीन केमेस्ट्री देखने लायक है। निक्की भी अर्जुन की तरह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं। उन्होंने अर्जुन की पोस्ट पर कमेंट करते हुए कहा-

एक्शन के बीच रोमांस, वाह!

पोस्ट पर अर्जुन के फैंस के भी कमेंट्स आए। उन्होंने एक्टर के इस एक्शन वाले अवतार को पसंद किया। साथ ही वे आने वाले एपिसोड्स के बेसब्र दिखाई दिए।

3 जुलाई से जी टीवी पर प्रीमियर हुआ था शो

'प्यार का पहला अध्याय: शिव शक्ति' का प्रीमियर 3 जुलाई को जी टीवी पर हुआ। शो दो ऐसे नौजवान लड़के-लकड़ियों की कहानी है, जो एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं, लेकिन एक समय आता है, जब उनके बीच नजदीकियां बढ़ जाती हैं।

गौरतलब है कि अर्जुन बिजलानी हिट रियलिटी शो इंडियाज गॉट टैलेंट के अगले सीजन की भी शूटिंग कर रहे हैं। वे इस शो को होस्ट कर रहे हैं। इसमें देश के कई कोनों से अलग-अलग प्रतिभा वाले लोग आते हैं और अपनी कलाकारी दिखाते हैं।