विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Priyanka Chahar Choudhary Fees: बिग बॉस 16 की सबसे महंगी कंटेस्टेंट हैं प्रियंका, वसूल चुकीं हैं करोड़ो की फीस

By Ruchi VajpayeeEdited By: Ruchi Vajpayee
Published: Sat, 04 Feb 2023 03:45 PM (IST)

Priyanka Chahar Choudhary Fees प्रियंका चाहर चौधरी जब बिग बॉस 16 में आई थी तब उनकी फीस काफी कम थी। ...और पढ़ें

Priyanka Chahar Choudhary Fees Priyanka is the most expensive contestant of Bigg Boss 16
Priyanka Chahar Choudhary Fees Priyanka is the most expensive contestant of Bigg Boss 16

नई दिल्ली, जेएनएन। बिग बॉस की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। फिनाले की रेस में एक नाम जो पक्का है, वो है प्रियंका चाहर चौधरी का। सीरियल 'उड़ारियां' फेम प्रियंका जब घर में आईं थीं तो इतनी पॉपुलर नहीं थी लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने अपने बिंदास एटीट्यूड से दर्शकों के दिलों में जगह बना ली। शो एक्सटेंड होने के बाद तो एक्ट्रेस ने अपनी फीस भी डबल कर ली थी। घर में 18 हफ्ते गुजारने वाली इस 'लेडी दबंग' ने अब तक करोड़ों की कमाई कर ली है।

प्रियंका चाहर चौधरी फीस

बिग में अपने सफर की शुरुआत प्रियंका ने 5 लाख प्रति सप्ताह  की फीस से की थी। शो की सबसे महंगी कंटेस्टेंट उस वक्त थीं सुम्बुल तौकीर खान, जो 11 लाख हर हफ्ते के चार्ज कर रही थीं। पर सुम्बुल इतनी सुस्त थीं कि शो में कोई इनपुट नहीं दे पाई और मेकर्स ने उनकी फीस को आधा करने का फैसला लिया। दूसरी तरफ प्रियंका ने रंग जमा दिया और उनके मैनेजर ने ज्यादा फीस की डिमांड की।

प्रियंका ने कमाए इतने करोड़

जनवरी में जब शो को 6 हफ्तों का एक्सटेंशन मिला तो प्रियंका की फीस दोगुनी हो गई और उन्होंने 10 लाख हर हफ्ते चार्ज करना शुरू कर दिया। अगर इस हिसाब से देखें तो 12 हफ्तों तक प्रियंका को 5 लाख रुपए मिले यानी 60 लाख रुपए और 6 हफ्तों के लिए 10 लाख यानी 60 लाख ये बने। तो इस लिहाज से प्रियंका ने 1 करोड़ 20 लाख रुपए, बतौर फीस कमाई की है।

बिग बॉस 16 विनर

1 करोड़ 20 साल फीस में वसूलने वाली प्रियंका के लिए कहा जा रहा है कि वो ही बिग बॉस 16 की विनर बनने वाली हैं। ऐसे में इनाम की राशि जोड़ देने के बाद ये आंकड़ा पहुंचता है 2 करोड़ के आस पास। वैसे सिर्फ फीस ही नहीं, बल्कि प्रियंका को बिग बॉस 16 के जरिए फिल्म में भी काम मिला है। उन्हें शाह रुख खान की फिल्म 'डंकी' में एक रोल ऑफर हुआ है।

ये भी पढ़ें  

Bigg Boss 16 Voting Trends: इस कंटेस्टेंट को BB16 विनर बनने के लिए मिले भर-भर के वोट, शालीन रहे सबसे फिसड्डी

Bigg Boss 16 Winner: शिव-प्रियंका या स्टैन नहीं बल्कि कोई और जीतने वाला है बिग बॉस 16, नाम सुन नहीं होगा भरोसा