विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 17: मुनव्वर फारुकी का जलवा बरकरार, टॉप 5 में इन कंटेस्टेंट्स ने भी बनाई जगह, इनमें से कोई एक जीतेगा शो?

Published: Sun, 24 Dec 2023 05:43 PM (IST)

Bigg Boss 17 सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 17 इन दिनों मुनव्वर फारुकी ...और पढ़ें

File Photo of Neil Bhatt, Mannara Chopra and Munawar Faruqui
File Photo of Neil Bhatt, Mannara Chopra and Munawar Faruqui

HighLights

  1. मुनव्वर फारुकी का आयशा ने बताया सच
  2. टॉप 5 कंटेस्टेंट्स की लिस्ट आई सामने
  3. नील भट्ट ने टॉप 5 में बनाई रखी जगह

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लोगों की नजरों में बना रहने वाले कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' में मुनव्वर फारुकी इन दिनों सबसे ज्यादा लाइमलाइट में हैं। आयशा खान की एंट्री ने उनका गेम बिगाड़ दिया है। हमेशा हंसते खेलते मुनव्वर को पहली बार रोते और अपने किए के लिए माफी मांगते देखा गया। वहीं, आयशा ने उन्हें माफ तो कर दिया, लेकिन उनके कुछ सीक्रेट्स घर के बाकी लोगों को बताए हैं।

मुनव्वर के बारे में फैंस को नई-नई बातें सुनने को मिल रही हैं। जहां इस वीकेंड का वार एपिसोड में उन्हें सलमान खान से डांट सुनने को मिली, वहीं, आयशा खान ने ईशा और समर्थ के सामने कॉमेडियन के झूठ का ढिंढोरा पीट दिया। मगर इन सबका मुनव्वर की पॉपुलैरिटी पर असर पड़ते नहीं दिख रहा है।

'बिग बॉस 17' के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स

ऑरमैक्स मीडिया ने इस हफ्ते के 'बिग बॉस 17' के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स की लिस्ट निकाली है। इस लिस्ट में उस कंटेस्टेंट का नाम भी शामिल है, जिसका सफर अब सलमान खान के शो से खत्म हो चुका है। हम बात कर रहे हैं ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) की। कम वोट्स पाने के बाद भी उन्होंने टॉप 5 में अपनी जगह बना ली है। ऐश्वर्या को ऑरमैक्स मीडिया की लिस्ट में चौथी पोजिशन मिली है। वहीं, पांचवी पोजिशन पर उनके पति नील भट्ट हैं।

टॉप 3 में इन कंटेस्टेंट्स ने जमाया रंग

इस लिस्ट में मनारा चोपड़ा ने अपनी पोजिशन बरकरार रखी है। वो तीसरे पायदान पर हैं। वहीं, अंकिता सेकंड और मुनव्वर फारुकी पहली पोजिशन पर हैं।

मुनव्वर पर लगे हैं ये आरोप

मुनव्वर फारुकी पर आयशा खान ने एक साथ दो लड़कियों को डेट करने और उन्हें धोखा देने का आरोप लगाया है। वहीं, नाजिला ने भी मुनव्वर पर चीटिंग का इल्जाम लगाया है। इतना ही नहीं, बल्कि आयशा ने शो में ये तक कहा कि मुनव्वर अपने बेटे के साथ नहीं रह रहे, जबकि शो में उन्होंने झूठ बोला था।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: आखिरकार आयशा ने खोले मुनव्वर फारुकी के चौंकाने वाले राज, सलमान के शो में बताया बेटे को लेकर बोला गया कितना बड़ा झूठ