विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'वो मोहब्बत ही क्या जो तुम छोड़ गए' ब्रेकअप के एलान के बाद नाजिला ने शेयर किया ये पोस्ट, Munawar के फैंस को हुई जलन

Published: Sat, 23 Dec 2023 11:55 AM (GMT+05:30)

मुनव्वर फारुकी बिग बॉस 17 के मजबूत कंटेस्टेंट माने जाते हैं। फैंस को उनका गेम पसंद है। मुनव्वर अपने शांत ...और पढ़ें

File Photo of Nazila Sitashi and Munawar Faruqui
File Photo of Nazila Sitashi and Munawar Faruqui

HighLights

  1. अपने रिलेशन्स को लेकर लाइमलाइट में मुनव्वर फारुकी
  2. नाजिला संग रिलेशन को लेकर लाइनलाइट में थे मुनव्वर
  3. नाजिला सिताशी ने शेयर की प्यार से जुड़ी पोस्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'बिग बॉस 17' के कंटेस्टेंट मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) बीते दिनें अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में बने रहे। शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री आयशा ने आते ही उन पर धोखेबाजी का आरोप लगाया। उनके आने के बाद मुनव्वर की गर्लफ्रेंड बताई जाने वालीं नाजिला भी चर्चा में आ गईं, जिन्होंने कॉमेडियन के साथ अपने रिलेशन की असलियत बताई।

मुनव्वर पर लगे मल्टीपल डेटिंग के आरोप

आयशा ने मुनव्वर पर डबल डेटिंग का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि नाजिला से रिलेशन के बाद भी मुनव्वर ने उन्हें प्रपोज किय, जबकि उनसे नाजिला से अलग होने की बात कही थी। उधर, इस खुलासे के बाद नाजिला ने इंस्टाग्राम लाइव आकर मुनव्वर के मल्टीपल डेटिंग की बात कह कर उनसे अलग होने का खुलासा किया। इस बात ने काफी तूल पकड़ थी और अब उन्होंने एक और पोस्ट किया है, जिसकी वजह से वह एक बार फिर सुर्खियों में हैं।

मुनव्वर की एक्स ने किया ये पोस्ट

नाजिल ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'अगर मैं सिर्फ तुम्हारे होश उड़ा दूं।' उनकी फोटोज पर फैंस ने कई तरह के कमेंट किए हैं। फैंस ने मुनव्वर के साथ इनके रिलेशन पर भी कमेंट किया। वहीं, कुछ ने नाजिला को मुनव्वर के नाम पर फेम लेने के लिए क्रिटिसाइज भी किया।

View this post on Instagram

A post shared by Nazila Sitaishi (@nazilx)

इस पोस्ट ने भी बढ़ाई हलचल

इसी के साथ इंस्टाग्राम स्टोरी पर नाजिल ने एक और पोस्ट शेयर किया। इसके बैकग्राउंड में मॉडल नाजिल ने ऐसा म्यूजिक सेट किया है, जिसे फैंस ने मुनव्वर से जोड़ कर देखा है। पोस्ट में शेयर की गई लिरिक्स हैं- उनका पूरा होना जरूरी तो नहीं, ख्वाहिश तू ख्वाहिश है। आखिर जिंदगी भी कोई मजबूरी तो नहीं है। मुझे गम दे, सोग दे लेजा, ये दिल बेशक इसे तोड़ दे। वो मोहब्बत ही क्या जो तुम छोड़ आए। वो मोहब्बत तो नहीं अगर तुम छोड़ गए।"

बता दें कि मुनव्वर ने 'लॉक अप' का पहला सीजन जीतने के बाद सोशल मीडिया पर नाजिला के साथ अपने रिलेशन को कन्फर्म किया था। उन्होंने फोटो डालकर सोशल मीडिया पर रिलेशन ऑफिशियल किया था।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17 Elimination: एलिमिनेशन में ट्विस्ट, सलमान के शो से बेघर हो गया ट्रॉफी का दावेदार रहा ये कंटेस्टेंट