Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खतरों के खिलाड़ी 11 से पहले निक्की तंबोली पर टूटा था दुखों का पहाड़, इस वजह से शो का हिस्सा बनी थीं एक्ट्रेस

    खतरों के खिलाड़ी 11 में निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) नजर आई और उनके ऊपर कुछ स्टंट नहीं करने के आरोप भी लगे थे। अब एक्ट्रेस ने खुद इस बारे में बताया कि शो की शूटिंग से दो दिन पहले उनके ऊपर दुखों का पहाड़ टूटा था। आइए जानते हैं कि इसके बाद भी एक्ट्रेस ने शो का हिस्सा बनने का फैसला क्यों लिया था।

    By Sahil Ohlyan Edited By: Sahil Ohlyan Updated: Sat, 10 May 2025 04:12 PM (IST)
    Hero Image
    निक्की तंबोली ने संघर्ष के बारे में की बात (Photo Credit- Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 14 से पॉपुलर हुई निक्की तंबोली अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। सलमान खान के शो में उन्होंने अपने अंदाज से लोगों का दिल जीता। इस शो की वह विनर नहीं बन पाईं, लेकिन दर्शकों के बीच उन्होंने अपनी पहचान जरूर कामय की। इसके बाद एक्ट्रेस को टीवी के कई पॉपुलर शोज में देखा गया। अब उन्होंने खतरों के खिलाड़ी 11 के बारे में बात करते हुए अपनी पर्सनल लाइफ की समस्याओं को लेकर खुलकर बात की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रोहित शेट्टी के स्टंट रियलिटी शो 11 में निक्की तंबोली नजर आ चुकी हैं और इसमें उन्होंने ज्यादातर स्टंट को बेहतरीन ढंग से पूरा किया। शो के होस्ट ने भी उनकी कई बार तारीफ की, लेकिन यह जानकर आपको हैरानी हो सकती है कि खतरो के खिलाड़ी की शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस कई बार रो पड़ती थी। इसके पीछे की वजह से उन्होंने पिंकविला को दिए इंटरव्यू में उठाया है।

    बिग बॉस 14 के घर में बिताया था मुश्किल

    बिग बॉस 14 में लोगों का निक्की का बेफिक्री वाला स्वभाव काफी पसंद आया था, लेकिन अंदर से वह परेशान थी। इस बात का अंदजा शो के दौरान कोई नहीं लगा पाया। एक्ट्रेस ने सलमान खान के शो में गुजारे हुए मुश्किल समय के बारे में बात करते हुए कहा कि उनके भाई की हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी और घुटने की सर्जरी उस समय हुई थी। इन तमाम कठिनाइयों के बावजूद, उन्होंने इंडस्ट्री में एक सफल करियर बनाया। निक्की ने सफलता का श्रेय अपने परिवार को दिया है, क्योंकि उनके समर्थन और प्यार की बदौलत वह तमाम समस्याओं से उबर पाईं।

    Photo Credit- Instagram

    ये भी पढ़ें- Celebrity MastarChef Finale: कलर ब्लाइंड के शिकार कंटेस्टेंट ने टॉप 5 में बनाई जगह, इस तारीख को मिलेगा विनर

    भाई के निधन के बाद उठाया था यह बड़ा कदम

    निक्की तंबोली ने बताया कि भाई के निधन के दो दिन बाद वह खतरों के खिलाड़ी 11 का हिस्सा बनी थी। उन्होंने इस बारे में बताया कि अगर वह घर पर रुक जाती, तो और ज्यादा रोती और उनके परिवार वाले भी परेशान होते। एक्ट्रेस का कहना है कि उनका भाई जिंदा होता, तो वह भी उन्हें शो में जाने के लिए प्रोत्साहित करने का काम करता। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि खतरों के खिलाड़ी में भाग ना लेने की वजह से वह डिप्रेशन में जा सकती थी। शो की शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस अक्सर रोती थी। 

    Photo Credit- Instagram

    निक्की तंबोली पर खतरों के खिलाड़ी 11 में स्टंट नहीं करने का आरोप भी लगा था। इस बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें पानी के नीचे स्टंट करते समय अपनी मौत दिखाई दे रही थी। मुझे ऐसा लग रहा था कि मैं मर रही हूं और मेरे माता-पिता को कौन बचाएगा।

    ये भी पढ़ें- Celebrity Masterchef के इस फाइनलिस्ट को मिला Sanjeev Kapoor का पर्सनल कॉन्टेक्ट नंबर, क्या बनेगा शो का विनर?