विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Nia Sharma Video: निया शर्मा ने रिवीलिंग ड्रेस पहन मचाया कोहराम, बोल्ड वीडियो देख फैंस हुए हैरान

By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
Published: Wed, 11 Oct 2023 10:58 AM (IST)

Nia Sharma Latest Video खतरों के खिलाड़ी और झलक दिखला जा जैसे शो में नजर आ चुकी एक्ट्रेस निया शर्मा ...और पढ़ें

एक्ट्रेस निया शर्मा का वीडियो (Photo Credit: Instagram)
एक्ट्रेस निया शर्मा का वीडियो (Photo Credit: Instagram)

HighLights

  1. एक्ट्रेस निया शर्मा ने शेयर किया वीडियो
  2. बोल्ड लुक में दिखाई दीं एक्ट्रेस
  3. फैंस ने की निया की तारीफ

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Nia Sharma Latest Video: छोटे पर्दे की जानी-मानी अभिनेत्री निया शर्मा की गिनती टीवी जगत की बोल्ड एक्ट्रेस में भी की जाती है। निया एक्टिंग के साथ-साथ अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बोल्डनेस का जलवा दिखाती रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर वहां फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर उन्हें क्रेजी बनाती हैं।

हाल ही में निया शर्मा ने अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस की हॉटनेस और बोल्डनेस को देख कर यूजर हैरान हो गए हैं। कुछ यूजर सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को ट्रोल भी कर रहे हैं, उनका यह वीडियो अब तेजी के साथ वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें: Nia Sharma: किसी के पैसों के लिए मैं उससे शादी नहीं करूंगी, खुद आर्थिक तौर पर आत्मनिर्भर हूं

निया ने पार की बोल्डनेस की हदें

निया शर्मा ने हाल ही में सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस ने बोल्डनेस की हदों को पार कर दिया है। निया अक्सर अपने बोल्ड और हॉट लुक को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरती रहती हैं, लेकिन उनके इस वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि निया ग्रीन कलर की एक रिवीलिंग ड्रेस पहने हुए नजर आ रही हैं।

बता दें कि निया दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा की 154वीं मंजिल पर घूमती नजर आ रही थीं। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने खुद दी। वीडियो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा 'जब एक रैंडम ट्रिप ऐसी दिखती है, 154वीं मंजिल'।

View this post on Instagram

A post shared by Nia Sharma (@niasharma90)

फैंस को पसंद आया एक्ट्रेस का वीडियो

जैसे ही निया ने अपने सोशल मीडिया पर यह वीडियो शेयर किया, फैंस लगातार इस पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया देने लग गए। एक यूजर ने लिखा 'सबसे हॉट'। एक अन्य ने उनकी तारीफ करते हुए लिखा 'निया मैम आप अपने आउटफिट में शानदार लग रही हैं'। वहीं, कुछ लोगों ने उनकी ड्रेस को लेकर उन्हें ट्रोल भी किया।

इन शो में दिखाई दे चुकी हैं एक्ट्रेस

निया शर्मा ने साल 2010 में 'काली' से टेलीविजन पर डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने 'एक हजारों में मेरी बहना है', 'जमाई राजा', 'खतरों के खिलाड़ी' और 'झलक दिखला जा' जैसे कई शो में हिस्सा लिया है।

यह भी पढ़ें: Nia Sharma: टीवी की इस संस्कारी बहू ने ब्रालेट पहन बालकनी में कराया ऐसा फोटोशूट, सोशल मीडिया पर मच गया कोहराम!