यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Nia Sharma: निया शर्मा के स्टारडम को मिली उड़ान, इस बड़ी फिल्म से करने वाली हैं फिल्मी दुनिया में डेब्यू
Nia Sharma निया शर्मा छोटे पर्दे के साथ ही सोशल मीडिया पर भी पॉपुलर हैं। एक्ट्रेस की बड़ी फैन फॉलोइंग ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। निया शर्मा टेलीविजन इंडस्ट्री की टॉप मोस्ट स्टार हैं। एक्ट्रेस ने 2010 में 'काली-एक अग्नीपरीक्षा' शो से एक्टिंग क्षेत्र में कदम रखा था। हालांकि, उन्हें पहचान सीरीयल 'एक हजारों में मेरी बहना है' से मिली थी। इस शो के बाद निया शर्मा ने स्टारडम की इतनी ऊंची सीढ़ी चढ़ी, कि कभी नीचे नहीं उतरीं, और अब उनके इस स्टारडम में और चार चांद लग गए हैं। निया शर्मा जल्द ही फिल्मी डेब्यू करने वाली हैं।
निया शर्मा ने शेयर की फोटो
निया शर्मा छोटे पर्दे की जानी मानी अभिनेत्री बन चुकी हैं। आज वह टेलीविजन इंडस्ट्री का पॉपुलर फेस बन चुकी हैं। उनके फैंस उन्हें एक्टिंग करते देखना पसंद करते हैं। यह उनकी लोकप्रियता के साथ ही लोगों के प्यार का भी कमाल है कि अब एक्ट्रेस जल्द ही बड़े पर्दे पर भी दस्तक देने वाली हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट की झलक देखने को मिली।
साउथ फिल्म से डेब्यू करेंगी निया शर्मा
एक्ट्रेस ने साई पवन बसामेती के निर्देशन में बनने वाली फिल्म के लिए हाल ही में एक गाने की शूटिंग पूरी की है। हालांकि, गाने और फिल्म के टाइटल को लेकर जानकारी सामने नहीं आई है। निया को मशहूर कोरियोग्राफर राजू सुंदरम ने डांस स्टेप्स सिखाए हैं।

शूट से कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, 'कभी-कभी यह सिर्फ एक शूट नहीं होता...यह एक पूरा अनुभव होता है...#rajusundaramaster. @pawan_basametti के साथ काम करके मजा आया। इस अवसर के लिए धन्यवाद। साउथ से मेरा पहला प्रोजेक्ट। @makeupbyastha @hairbyrajabali आप दोनों को दिल से शुक्रिया।'
इन शो का हिस्सा रह चुकी हैं निया शर्मा
निया का असली नाम नेहा शर्मा है। मगर टेलीविजन जगत का हिस्सा बनने से पहले उन्होंने अपने नाम में बदलाव करते हुए खुद को नेहा से निया बना दिया। उन्होंने 'नागिन 4', 'इश्क' जैसे कई शो में काम किया है। उन्हें सबसे ज्यादा 'एक हजारों में मेरी बहना है' और 'जमाई राजू' जैसे शो में काम करने के लिए जाना जाता है।
