विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Star Plus के शो 'गुम हैं किसी के प्यार में' का नया प्रोमो जारी हुआ, सवी बनना चाह रही आईएएस अफसर

By Jagran NewsEdited By: Aditi Yadav
Published: Wed, 19 Jul 2023 09:29 PM (IST)

Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein टीवी सीरियल गुम हैं किसी के प्यार में ने हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में ...और पढ़ें

gum hai kisi ke pyar mein Photo Credit Instagram
gum hai kisi ke pyar mein Photo Credit Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन।  Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein: स्टार प्लस का टीवी सीरियल 'गुम हैं किसी के प्यार में' लगातार दर्शकों की पसंद बना हुआ है। 2020 में शुरू हुए इसी सीरियल की खुमारी और ऑडिएंस बढ़ती जा रही है। इस शो ने हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में टॉप-10 में भी जगह बनाई है। हाल ही में मेकर्स ने शो का नया प्रोमो भी रिलीज किया है

आईएएस बनना चाहती है सवी

शो में ईशान, सवी और रीवा मुख्य किरदार हैं। हाल ही में मेकर्स ने इसका नया प्रोमो जारी किया है। इसमें सवी अपने माता-पिता (साई और विराट) की तस्वीर लिए खड़ी है। उनसे कहा रही है कि वे जिंदा होते तो आज उसे ये सब करने की जरूरत नहीं पड़ती। दरअसल सवी आईएएस अधिकारी बनना चाहती है, लेकिन उड़ मजबूरी में शादी करनी पड़ रही है। तभी सवी की दादी आती हैं और वे भी उसे अपने सपनों के पीछे दौड़ने की सलाह देती हैं। फिर सवी शादी छोड़कर चली जाती है।

ईशान के कॉलेज में एडमिशन लेने की इच्छा

सवी को आईएएस बनना है, इसके लिए उसे अच्छे कॉलेज में एडमिशन चाहिए। सवी ने भोसले इंस्टीट्यूट को चुना, वह वहां एडमिशन लेने जाती है। लेकिन तभी उसे वहां ईशान मिलता है, जो ये कॉलेज चला रहा है। ईशान उसे एडमिशन देने से मना कर देता है। लेकिन सवी हार नहीं मानती और ठान लेती है कि उसे इसी कॉलेज में एडमिशन लेना है।

शो में कई मोड़, देखना दिलचस्प होगा

सवी का रोल करने वाली भाविक शर्मा कहती हैं कि सवी एक मजबूत इरादों वाली लड़की है। वह शादी की बजाय अपने सपनों को साकार करने में ज्यादा यकीन रखती है। सवी का दृढ़निश्चय इतना मजबूत है कि वह कुछ भी करने से हिचकिचाती नहीं है।

सवी को उसकी दादी ने खूब सपोर्ट किया है। दादी ने हमेशा उसे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है। लेकिन हर दूसरी कहानी की तरह इसमें भी मोड़ हैं, अब ये देखना दिलचस्प होगा कि सवी अपने सपने साकार कर पाती है या नहीं। क्या उसे अपने सपनों को पूरा करने में ईशान का साथ मिलेगा, यह देखना है।

शक्ति अरोड़ा ईशान के रोल में

शो की स्टारकास्ट भी काफी बड़ी है। सीरीयल में सवी के रोल में भाविका शर्मा हैं। ईशान के दमदार और खड़ूस रोल को शक्ति अरोड़ा कर रहे हैं। इनके अलावा आयशा सिंह , ऐश्वर्या शर्मा और हर्षद अरोड़ा समेत कई कलाकार हैं।