विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'तुम्हें कभी सुना नहीं बेटा...' बेबाक नाना ने इस बार Badshah के रैप का उड़ाया मजाक, सिंगर की बोलती हुई बंद

Published: Sat, 30 Nov 2024 10:36 AM (GMT+05:30)

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर हाल ही में सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 15’ के मंच पर पहुंचे। इस दौरान वो सिंगिंग रियलिटी शो में बतौर गेस्ट के तौर पर नजर आए जहां वो अपनी फिल्म वनवास को प्रमोट करने आए थे। इस दौरान वायरल हो रहे शो के एक प्रोमो में वो रैपर बादशाह का मजाक उड़ाते नजर आए।

नाना पाटेकर ने उड़ाया रैपर का मजाक
नाना पाटेकर ने उड़ाया रैपर का मजाक

HighLights

  1. इंडियन आइडल 15 में पहुंचे नाना
  2. रैपर की सिंगिंग का उड़ाया मजाक
  3. अपनी फिल्म को प्रमोट करने आए थे एक्टर

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। भारतीय टेलीविजन पर पहली बार दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर इंडियन आइडल 15 (India Idol 15) के एक एपिसोड में शिरकत करेंगे। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होने वाला यह शो एक विशेष रूप से उनकी विरासत का जश्न मनाएगा। इस एपिसोड का नाम 'बेबक नाना'है।

संगीत, मौज-मस्ती और हंसी से भरे इस शानदार शो में नाना अपनी अपकमिंग फिल्म वनवास के कलाकार के साथ नजर आएंगे। इस दौरान उनके साथ उत्कर्ष शर्मा,सिमरत कौर और निर्देशक अनिल शर्मा भी होंगे। इस दौरान इंडियन आइडल की बसंती कही जाने वाली रितिका राज बिंदिया चमकेगी और लेके पहला पहला प्यार गाना गाकर दर्शकों को चौंका देंगी। हर कोई उनके मंत्रमुग्ध कर देने वाले गाने को सुनकर हैरान रह जाएगा।

नाना पाटेकर ने कहा फिर से गाओ

वहीं इस दौरान वो रैपर बादशाह की सिंगिंग का भी मजाकर उड़ाते नजर आए। एपिसोड का एक प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है। रितिका की मां शो के जज बादशाह से सवाल पूछती हैं कि वह जो रैप करते हैं, वो कैसे कर लेते हैं? जैसे ही रैपर जवाब देने चले तो नाना पाटेकर ने उनकी बात को काटते हुए कहा, ‘मैंने तुझे कभी सुना नहीं है बेटा, किस तरह से होता है वो?’ अभिनेता के इस सवाल पर बादशाह कहते हैं, ‘जैसे आप अभी आए और मुझसे बहुत प्यार से मिले। अगर आप सुन लेते तो शायद नहीं मिलते।’

यह भी पढ़ें: रैपर Badshah के एक साथ दो क्लबों में हुआ विस्फोट, कैमरे में कैद हुए संदिग्ध, जांच में जुटी पंजाब पुलिस, देखें वीडियो

View this post on Instagram

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

रैपर का जवाब सुनकर नाना पाटेकर अजीब सा एक्सप्रेशन देते हैं, जिसके बाद सिंगर की बोलती बंद हो जाती है। नाना पाटेकर रितिका की मां से कहते हैं कि बहन जी आप जो बोल रही हैं ना उसके पीछे अगर रिदम दें तो वो भी रैप ही बन जाएगा।

पहले भी सिंगर के साथ ऐसा ही हुआ था

आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब बादशाह के रैप का मजाक उड़ा हो। इससे पहले आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर के साथ भी ऐसा कुछ हुआ था। बादशाह ने रविशंकर को भगवान शिव से जुड़ा एक रैप सॉन्ग सुनाया था। रैप सुनने के बाद रवि शंकर ने रैपर से कहा था कि उन्होंने जो लाइनें अभी सुनाई हैं, अब वह उसे गाकर सुनाएं। सोनी लिव पर आने वाले इस शो में आदित्य नारायण गेस्ट के तौर पर नजर आते हैं। वहीं विशाल ददलानी, श्रेया घोषाल और बादशाह इस शो में जज के तौर पर नजर आते हैं।

यह भी पढ़ें: 'हमारा कनेक्शन ही बहुत...' पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर को लेकर Badshah ने पहली बार की बात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।