यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Nach Baliye 9 : शो में अब नहीं नज़र आएगी ये वाइल्ड कार्ड जोड़ी, खत्म हुआ सफर
Nach Baliye 9 स्टार प्लस के शो नच बलिए 9 में जल्द ही एलीमिनेशन होने वाले हैं इस बार शो ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले डांस रियलिटी शो नच बलिए 9 से अब जल्द ही एक और जोड़ी का सफर खत्म होने वाला है। बताया जा रहा है कि इस हफ्ते शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाले अविनाश सचदेवा और उनकी गर्लफ्रेंड शो से एलीमिनेट होने वाले हैं।
कुछ दिनों पहले शो में चार वाइल्ड कार्ड एंट्री शो में आई थीं। जिसमें दो एक्स कंटेस्टेंट्स विशाल आदित्य- मधुरिमा तुली, उर्वशी ढ़ोलकिया- अनुज सचदेवा और दो नई जोड़ियां पूजा बनर्जी-संदीप सेजवाल और अविनाश सचदेवा- पलक आए थे। आज तक की रिपोर्ट के अनुसार अब अविनाश और पलक शो से इस हफ्ते एलीमिनेट होने वाले हैं। इस एलीमिनेशन को लेकर अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 13: सिर्फ थीम ही नहीं, बिग बॉस के घर में 3 चीजें होंगी पहली बार
वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाली जोड़ी अविनाश और पलक ने शो में आने के बाद धमाकेदार परफॉर्मेंस दी थी। इनकी पहली परफॉर्मेंस से जज रवीना टंडन और अहमद खान काफी इंप्रेस हुए थे लेकिन अब कम वोट मिलने के कारण दोनों को शो से बाहर होना पड़ेगा।
View this post on Instagram
Stay patient and trust the journey. Entering 2nd week of #nachbaliye9 #panash @starplus @banijayasia
नच बलिए शो अपने यूनिक कॉन्सेप्ट बलिए और एक्सके कारण पहले ही काफी सुर्खियों में बना हुआ है। आपको बता दें कि वाइल्ड कार्ड लेने वाली जोड़ी पूजा बनर्जी और संदीप सेजवाल भी शो छोड़कर जाने वाले थे। इसकी वज़ह पूजा बनर्जी की चोट बताई जा रही थी जो कि उन्हें रिहर्सल के दौरान लगी थी।
