यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Nach Baliye 9: मधुरिमा तुली और विशाल आदित्य के रवैये से परेशान कोरियोग्राफर ने छोड़ा शो, जानिए पूरा मामला
नच बलिए 9 के सबसे विवादित कपल विशाल आदित्य और मधुरिमा तुली के रवैये से परेशान होकर उनके कोरियोग्राफर सनम ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाला सेलेब डांस रियलिटी शो 'नच बलिए 9' अपनी शुरुआत से ही सुर्खियों में बना हुआ है। हाल ही में खबर आई है कि विशाल आदित्य और मधुरिमा तुली के कोरियोग्राफर सनम जौहर अब इस शो को छोड़ रहे हैं। कोरियोग्राफर के जाने का कारण विशाल और मधुरिमा के झगड़े बताए जा रहे हैं।
इस साल 'नच बलिए 9' की थीम 'बलिए VS एक्स' रखी गई थी जिसके चलते एक्टर विशाल आदित्य सिंह ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड मधुरिमा तुली के साथ भाग लिया था। दोनों ने शो में आने का फैसला तो कर लिया लेकिन दोनों के बीच तालमेल नहीं बन पायी। अक्सर दोनों सेट पर और प्रेक्टिस पर झगड़ते हुए ही नज़र आते थे।
यह भी पढ़ें: Dream Girl: हाई हील्स में आयुष्मान खुराना का डांस देखकर आप भी हो जाएंगे दीवाने, देखें वीडियो
View this post on Instagram
पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार कोरियोग्राफर सनम इन दोनों के झगड़ों से परेशान होकर शो को अलविदा कह रहे हैं। दोनों के अनप्रोफेशन रवैये के कारण सनम को तालमेल बैठाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, आखिरकार तंग आकर उन्होने शो छोड़ने का फैसला लिया। विशाल और मधुरिमा को पिछले हफ्ते शो में सबसे कम वोट मिलने के कारण एलीमिनेट कर दिया गया था। लेकिन दोनों की लोकप्रियता को देखते हुए इन्हे दौबारा वाइल्ड कार्ड एंट्री के जरिए वापस बुलाया जा रहा है। दोनों का हाई वॉल्टेज़ ड्रामा शो को काफी फायदा पहुंचा रहा था। शायद यही वजह है कि मेकर्स ने दोनों को शो में दोबारा मौका दिया है।
View this post on Instagram
रिपोर्ट के अनुसार सनम के इस फैसले से पूरे सेट में हलचल मच गई थी, जिसके बाद कोरियोग्राफर पुनीत पाठक ने इस मामले को संभालते हुए अपनी टीम का एक कोरियोग्राफर दोनों को दिया है। अब खबर आ रही है कि प्रिंस नरुला और युविका चौधरी की कोरियोग्राफर एश्वर्या राधाकृष्णा भी शो छोड़कर चली गई हैं, जिसके बाद अब दोनों को ओमकार शिंदे कोरियोग्राफ करेंगे।
मधुरिमा तुली और विशाल के बीच झगड़ें इतने बढ़ गए थे कि मधुरिमा तुली ने विशाल को जोरदार थप्पड़ तक मार दिया था। दोनों के बढ़ते झगड़ो से शो की टीआरपी पर काफी असर पड़ा था। अब दोनों को वापस बुलाने का निर्णय कितना सही साबित होता है ये तो वक्त ही बताएगा।
