यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Dream Girl: हाई हील्स में आयुष्मान खुराना का डांस देखकर आप भी हो जाएंगे दीवाने, देखें वीडियो
ड्रीम गर्ल फिल्म की स्टार कास्ट हाल ही में स्टार प्लस के सेलेब्स डांस रियलिटी शो के मंच पर पहुंची ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। नेशनल अवॉर्ड विनर आयुष्मान खुराना हमेशा से ही अपने फैंस के लिए यूनिक कॉन्सेप्ट और किरदार लेकर आते रहते हैं। अब आयुष्मान फिल्म 'ड्रीम गर्ल' में हर किसी को पूजा बनकर एंटरटेन करने वाले हैं। अपनी फिल्म के प्रोमोशन के दौरान आयुष्मान ने हाई हील्स पहनकर जमकर डांस किया है।
हालही में आयुष्मान खुराना और नुसरत भरुचा स्टार प्लस के डांस रियलिटी शो 'नच बलिए 9' के मंच पर पहुंचे जहां दोनों ने खूब सारी मस्ती की। शो के होस्ट मनीश पॉस कोरियोग्राफर अहमद और आयुष्मान खुराना के बीच एक डांस मुकाबला करने की डिमांड करते हैं, जिसपर रवीना उन्हे हील्स पहन कर डांस करने को कहती हैं। दोनों ने इस चुनौती को काफी आसानी से स्वीकार कर बखूबी डांस किया।
यह भी पढ़ें: Deepika Padukone Viral Video: रैंप वॉक करते हुए दीपिका करने लगीं डांस, वायरल हुआ वीडियो
मंच पर आयुष्मान और कोरियोग्राफर अहमद दोनों ही हाई हील्स पहन कर 'ड्रीम गर्ल' फिल्म के गाने दिल का टेलीफोन पर डांस करते हैं। हर कोई आयुष्मान की परफॉर्मेंस देखकर हैरान रह गया क्योंकि वे हील्स पहनने के बावजूद भी काफी बेहतरीन तरह डांस कर रहे थे।
आपको बता दें कि इस हफ्ते 'नच बलिए 9' शो में अलग तरह की थीम रखी गई है, जिसके चलते सभी लड़कियां इस बार लड़का बनकर और लड़के लड़कियां बनकर डांस करेंगे। आयुष्मान के साथ स्टेज पर प्रिंस नरुला और शांतनु ने भी लड़कियों की तरह खूब डांस किया, इस दौरान सभी कंटेस्टेंट काफी खूबसूरत नज़र आ रहे थे।
आयुष्मान खुराना अपनी आने वाली फिल्म में एक ऐसी लड़की का रोल अदा कर रहे हैं जो कि अपनी आवाज़ से लोगों को अपनी बातों में फंसाती है। इस फिल्म को राज शांडिल्य निर्देशित कर रहे हैं। आयुष्मान खुराना और नुसरत भरुचा के अलावा इस फिल्म में अनु कपूर विजय राज मन्जोत सिंह भी नज़र आने वाले हैं, ये फिल्म 13 सितम्बर को बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार है।
