विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'दिन के 10 रुपये कमाता...',मुनव्वर फारुकी को आठ साल की उम्र से करना पड़ा था काम, पढ़ाई छूटने का नहीं है अफसोस

Published: Wed, 11 Nov 2026 10:29 AM (IST)

कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी ने अपने शुरुआती संघर्षों की कहानी शेयर की। एक्टर ने बताया कि कैसे उन्होंने आठ साल की उम्र से काम करना शुरू कर दिया था।

बचपन में छूट गई थी मुनव्वर की पढ़ाई

बचपन में छूट गई थी मुनव्वर की पढ़ाई

HighLights

  1. मुनव्वर ने 8 साल की उम्र से काम करना शुरू किया

  2. दिन के 10-20 रुपये कमाते थे एक्टर

  3. काम करने में एक्टर को आता है मजा

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) को 'लॉक अप' सीजन 1 और 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) जैसे रियलिटी शो जीतने के बाद काफी लोकप्रियता मिली। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने शुरुआती दिनों और संघर्षों के बारे में बात की।

मुनव्वर ने बताया कि कैसे उन्होंने आठ साल की उम्र में एक छोटी सी दुकान पर काम करना शुरू किया था, जहां उन्हें दिन के सिर्फ 10-20 रुपये मिलते थे। उन्होंने यह भी बताया कि कैसे खराब आर्थिक हालात के कारण, एक होनहार छात्र होने के बावजूद उन्हें छठी कक्षा के बाद अपनी पढ़ाई छोड़नी पड़ी।

8 साल की उम्र से कर रहे काम

मुनव्वर पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के पॉडकास्ट, 'सर्विंग इट अप विद सानिया' में शामिल हुए। अपने शुरुआती कामों को याद करते हुए उन्होंने कहा,'मैं आठ साल का था, जब मैंने काम करना शुरू किया। मैं एक छोटी सी दुकान पर काम करता था और अलग-अलग चीजें बेचता था।'

'मैं दिन के 10-20 रुपये कमा लेता था। जब मैं 11 साल का हुआ, तो मैंने एक गिफ्ट शॉप पर काम करना शुरू किया, जहां मैं दो से चार महीने तक रहा। लेकिन मुझे याद है कि मेरी पहली असली नौकरी एक बर्तन की दुकान पर थी।'

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Munawar Faruqui (@munawar.faruqui)


पढ़ाई छूटने का मुनव्वर को नहीं है अफसोस

मुनव्वर ने बताया कि वह अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहते थे, लेकिन उनके जीवन के हालात ऐसे थे कि वह छठी कक्षा से आगे नहीं पढ़ पाए। उन्होंने याद करते हुए बताया कि वह अपनी कक्षा के होनहार छात्रों में से एक थे। उन्होंने कहा कि अपनी पढ़ाई जारी न रख पाने को लेकर उन्हें कभी कोई खास निराशा नहीं हुई।

उन्होंने कहा, 'मैं पढ़ाई करना चाहता था, लेकिन कर नहीं सका। मैं पढ़ाई में बहुत अच्छा था। मैंने छठी कक्षा तक पढ़ाई की और अपनी क्लास के सबसे अच्छे छात्रों में से एक था। मैं हमेशा फर्स्ट आता था। लेकिन अपनी पढ़ाई जारी न रख पाने का मुझे कभी कोई खास अफसोस नहीं हुआ, क्योंकि अब पीछे मुड़कर देखता हूं तो समझ आता है कि मुझे काम करने में कितना मजा आता है।

Munawar (1)

मेहनत करने में आता है मजा

'मुझे काम करना इतना पसंद है कि मैं रोज काम कर सकता हूं। मुझे छुट्टियां लेना पसंद नहीं है। मुझे काम करने, पैसे कमाने और मेहनत करने में मजा आता है। मैं इससे कभी थकता नहीं हूं। लोग अक्सर मुझसे कहते हैं कि मैं बहुत मेहनत करता हूं, लेकिन मुझे लगता है कि हर कोई उतनी ही मेहनत करता है जितनी मैं करता हूं।'

साल 2022 में 'लॉक अप' जीतने से उन्हें काफी पहचान मिली। इसके बाद जनवरी 2024 में उन्होंने 'बिग बॉस 17' भी जीता। उन्होंने 'द ट्रेटर्स इंडिया 2' में भी हिस्सा लिया था।

यह भी पढ़ें- मुनव्वर-अभिषेक के बाद एक और कंटेस्टेंट का सफाया, Traitor 2 में आया सबसे बड़ा ट्विस्ट; दुविधा में फंसे 2 लोग

यह भी पढ़ें- 'मुझे लगा पॉलिटिकल पार्टीज मेरे पीछे...' Karan Johar को सताया मुनव्वर फारूकी और अभिषेक मल्हान के फैंस का डर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।