'मुझे लगा पॉलिटिकल पार्टीज मेरे पीछे...' Karan Johar को सताया मुनव्वर फारूकी और अभिषेक मल्हान के फैंस का डर
द ट्रेटर्स इंडिया सीजन 2 के रीयूनियन एपिसोड में करण जौहर ने मुनव्वर फारूकी और अभिषेक मलहान के फैंस के विवाद पर खुलासा किया।
-1788971112252_m.webp)
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। द ट्रेटर्स इंडिया सीजन 2 (The Traitors Season 2) के रीयूनियन एपिसोड में होस्ट करण जौहर ने मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) और अभिषेक मलहान (Abhishek Malhan) के विवाद पर चौंकाने वाला खुलासा किया।
ये पूरा मामला मुनव्वर के शो से बाहर होने के बाद शुरू हुआ था। इनोसेंट होने के बावजूद मुनव्वर को 'सर्कल ऑफ शक' की वजह से पहले कंटेस्टेंट के तौर पर शो से बाहर कर दिया गया था।
शो से बाहर निकलते समय मुनव्वर ने कंटेस्टेंट को असुरक्षित लूजर्स कहा था। शो से बाहर आने के बाद दोनों ने एक-दूसरे पर खूब कटाक्ष किए।
करण जौहर को देनी पड़ी सफाई
रीयूनियन एपिसोड के दौरान, करण ने विवाद पर बात की और खुलासा किया कि उन्हें भी दोनों कंटेस्टेंट के फैंस की आलोचना का सामना करना पड़ा था। उन्होंने कहा कि उन्हें इंस्टाग्राम पर लाइव आकर यह स्पष्ट करना पड़ा कि वह केवल शो के होस्ट थे और प्रतियोगियों को ट्रेटर करार दिए जाने के लिए वे जिम्मेदार नहीं थे।
करण ने कहा,'मैं आप दोनों के बारे में नहीं जानता, लेकिन आपके फैंस मुझ पर हमला क्यों कर रहे थे? मुझे यह कहने के लिए इंस्टाग्राम पर लाइव जाना पड़ा, 'भैया, मैं इस शो का होस्ट हूं। मैंने नहीं कहा ट्रेटर हरमन होगा, क्रिस्टल होगी।' अचानक से पांडा गैंग, एमकेजे, मैंने सोचा कि ये दोनों कोई राजनीतिक पार्टियां मेरे पीछे पड़ गई हैं, मुझे पता नहीं। मैं डर गया।'
View this post on Instagram
करण जौहर के पीछे पड़ गया गैंग
करण ने आगे कहा, 'मैंने कहा, 'क्या मुझे ये देश छोड़के जाना पड़ेगा?' फिर मुझे पता चला पांडा गैंग अभिषेक मल्हान के प्रशंसक हैं और मुनव्वर का जनता मुनव्वर के फैंस हैं। अब मुझे बहुत सारी जानकारी मिल गई है।'
ये सुनते ही मुनव्वर ने अभिषेक मल्हान को गले लगाया और करण जौहर से भी माफी मांगी कि उनके फैंस ने उन्हें परेशान किया।
