यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
शादी के बाद Munawar Faruqui ने सेलिब्रेट किया वाइफ Mehzabeen का जन्मदिन, परिवार संग पोज देते नजर आए कॉमेडियन
बिग बॉस 17 का खिताब जीतने के बाद मुनव्वर फारूकी की फैन फॉलोइंग में और भी ज्यादा इजाफा हो गया ...और पढ़ें

HighLights
- महजबीन कोटवाला ने सेलिब्रेट किया अपना जन्मदिन
- मुनव्वर फारूकी की दूसरी पत्नी हैं महजबीन
- परिवार के साथ नजर आए बिग बॉस 17 के विनर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बिग बॉस 17 विनर कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। इसी साल उन्होंने मेकअप आर्टिस्ट महजबीन कोटवाला के साथ दूसरी शादी कर हर किसी को चौंका दिया था। इसके बाद इस कपल की एक तस्वीर सामने आई, जिसके जरिए फैंस को उनकी शादी के बारे में पता चला।
अब महजबीन कोटवाला से शादी के बाद मुनव्वर ने उनका पहला जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। सोशल मीडिया पर इस बर्थडे सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें सामने आई हैं, जो कॉमेडियन के फैंस को काफी पसंद आ रही हैं। इन फोटो में वह अपने पूरे परिवार के साथ दिखाई दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें: 'उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था' Naezy ने फाइनेंशियल कंडीशन का मजाक उड़ाने पर मुनव्वर फारूकी को दिया जवाब
मुनव्वर ने मनाया वाइफ का जन्मदिन
महजबीन ने हाल ही में अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। ऐसे में उनके जन्मदिन पर उनके चाहने वालों और सेलेब्स ने उन्हें बर्थडे विश किया। धनश्री वर्मा से लेकर सुयश राय तक ने उनके लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और उन्हें बधाई दी। इसकी कई तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम की स्टोरी पर भी शेयर की।
.jpg)
इन फोटोज में मुनव्वर फारूकी भी अपने परिवार के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि बिग बॉस विनर अपनी वाइफ और बच्चों के साथ नजर आ रहे हैं और स्माइल के साथ पोज दे रहे हैं।
वेब सीरीज में नजर आएंगे मुनव्वर?
हाल ही में मुनव्वर बिग बॉस ओटीटी 3 में बतौर गेस्ट नजर आए थे। जहां उन्होंने इसके साथ ही उन्हें लेकर यह खबरें भी आ रही हैं कि वह वेब सीरीज में भी नजर आ सकते हैं। कुछ रिपोर्ट के अनुसार, उनकी आने वाली वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आ सकती है। ऐसे में यह खबर सुनने के बाद फैंस भी अब इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार कर रहे हैं।
