विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mukti Mohan ने टीवी एक्टर Kunal Thakur से रचाई शादी, सामने आई कपल की वेडिंग फोटोज

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Sun, 10 Dec 2023 04:26 PM (IST)

Mukti Mohan And Kunal Thakur Wedding बॉलीवुड की जानी-मानी डांसर और एक्ट्रेस मुक्ति मोहन ( Mukti Mohan ) ने अपने ...और पढ़ें

मुक्ति मोहन और कुणाल की शादी (Photo Instagram)
मुक्ति मोहन और कुणाल की शादी (Photo Instagram)

 

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Mukti Mohan And Kunal Thakur Wedding: फिल्मी और टीवी जगत में रोजाना कोई न कोई सेलेब्स शादी के बंधन में बंध रहा है। बीते दिनों पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कपिल शर्मा शो में जज रहे नवजोत सिंह सिद्धू के बेटे ने शादी की थी।

वहीं अब बॉलीवुड की जानी-मानी डांसर और एक्ट्रेस मुक्ति मोहन (Mukti Mohan) ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड और टीवी एक्टर कुणाल ठाकुर से 9 दिसंबर को शादी रचाई। सोशल मीडिया पर इस कपल ने अपनी शादी की फोटोज शेयर की फैंस को गुड न्यूज दी है।

यह भी पढ़ें- Navjot Singh Sidhu ने धूमधाम से की बेटे करण सिद्धू की शादी, बला की खूबसूरत हैं बहुरानी, देखें तस्वीरें

मुक्ति मोहन और कुणाल ठाकुर की शादी

जरा नचके दिखा 2, कॉमेडी सर्कस का जादू, झलक दिखला जा 6 और फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 7 जैसे शोज में नजर आ चुकीं मुक्ति मोहन (Mukti Mohan) शादी के बंधन में बंध गई हैं। इस खास मौके पर अदाकारा ने पेस्टल कलर के लहंगा पहना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थी। मु​क्ति ने अपने लुक को डायमंड एंड एमराल्ड चोकर, एक लॉन्ग नेकलेस, मैचिंग इयररिंग्स, माथापट्टी और एक नथ के साथ पूरा किया।

तो वहीं कुणाल भी मैचिंग शेरवानी में नजर आए। इस कपल के फोटो के कैप्शन में लिखा, तुम्हारा साथ, मिलन नियति है, भगवान, परिवार और दोस्तों से मिले आशीर्वाद के लिए आभारी हूं। हमारे परिवार खुश हैं और हम पति-पत्नी के रूप में हमारी आगे की यात्रा के लिए आपका आशीर्वाद चाहते है।

पापा संग मुक्ति मोहन

इस फोटो में मुक्ति मोहन को अपने पिता के साथ पोज़ देते हुए देख सकते हैं, जो अपनी बड़ी बेटी नीति मोहन की शादी में शामिल नहीं हो पाए थे। बता दें, बड़ी बेटी की शादी के दौरान बृज मोहन शर्मा की तबियत खराब हो गई थी। 

कौन है कुणाल ठाकुर

कुणाल ठाकुर टीवी और बॉलीवुड एक्टर है। उन्होंने शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह और हू इज योर गाइनैक? जैसी वेब सीरीज में काम किया है। इसके अलावा उन्होंने कसौटी जिंदगी की 2 में भी काम किया था। 

यह भी पढ़ें- Malvika Raaj का वेडिंग लहंगा था बेहद खास, एक्ट्रेस के पति Pranav ने किया था डिजाइन, लिखा था ये खास मैसेज