विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मेघा और अर्जुन की जिंदगी में आने वाला है बड़ा तूफान, Bigg Boss की एक्स कंटेस्टेंट लगाएगी रिश्ते में चिंगारी

Published: Mon, 23 Sep 2024 06:32 PM (IST)

कलर्स टीवी का शो मेघा बरसेंगे लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। शो का प्लॉट इस वक्त मेघा और ...और पढ़ें

मेघा बरसेंगे में हुई अर्जुन की बुआ की एंट्री/ फोटो- Instagram
मेघा बरसेंगे में हुई अर्जुन की बुआ की एंट्री/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. 'मेघा बरसेंगे' में होने जा रही है अर्जुन की बुआ की एंट्री
  2. मेघा और अर्जुन के प्यार की विलेन बनी ये एक्ट्रेस
  3. बिग बॉस सीजन 17 के बाद इस शो में आएंगी नजर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कलर्स का 'मेघा बरसेंगे' सीरियल लोगों को काफी पसंद आ रहा है। बीते महीने शुरू हुए इस शो ने बहुत ही कम समय में लोगों के दिलों में खास जगह बना ली है। नील भट्ट-नेहा राणा और किंशुक महाजन स्टारर इस सीरियल का कांसेप्ट काफी अलग है और यही बात दर्शकों को पसंद आ रही है।

नील भट्ट और नेहा राणा की केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आ रही है। हालांकि, शो में उनके प्यार की कहानी आगे बढ़े, उससे पहले ही अर्जुन की 'बुआ' की एंट्री हो गई है। 'मेघा बरसेंगे' में अर्जुन की बुआ के रूप में जिस एक्ट्रेस की एंट्री हुई है, उन्हें आप सलमान खान के विवादित शो बिग बॉस सीजन 17 में भी देख चुके हैं।

मेघा बरसेंगे में ये एक्ट्रेस बनीं अर्जुन की बुआ

'पालमपुर एक्सप्रेस से लेकर कहानी घर-घर की और ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा जैसे सीरियल्स में नजर आ चुकीं टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस रिंकू धवन अब कलर्स के शो 'मेघा बरसेंगे' में नजर आ रही है। शो में वह अर्जुन उर्फ नील भट्ट की बुआ का किरदार अदा कर रही हैं। जो रूढ़िवादी सोच की हैं और मेघा और अर्जुन के एक साथ रहने के सख्त खिलाफ हैं।

यह भी पढ़ें: रिंकू धवन ने ईशा मालवीय का बताया ये सच, सुनते ही बौखलाईं 'उडारियां' एक्ट्रेस, बोलीं- खुद की शादी संभली नहीं और...

रिंकू धवन एक ऐसा किरदार निभा रही हैं, जो मेघा के खिलाफ मनोज के गलत इरादों में उसकी मदद करेंगी, ताकि वह कभी भी अर्जुन के साथ न रह सके। अब उनका ये किरदार शो में और क्या-क्या ट्विस्ट लेकर आता है, ये तो आने वाले एपिसोड में पता लग ही जाएगा।

megha barsenge

आपको बता दें कि कलर्स के इस शो में नेगेटिव भूमिका अदा करने से पहले रिंकू धवन चैनल के रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन-17' में भी नजर आ चुकी हैं। शो में उनकी पर्सनालिटी को लोगों ने काफी पसंद किया था।

क्या है मेघा बरसेंगे की कहानी?

'मेघा बरसेंगे' शो एक ऐसी लड़की की कहानी है, जिसे उसका NRI पति शादी के मंडप में अकेला ही छोड़ जाता है, जिसकी वजह से उसका दिल तो टूटता है ही, लेकिन साथ ही उसे समाज के ताने भी झेलने पड़ते हैं।

वहीं से उसका सफर शुरू होता है। किंशुक, महाजन एनआरआई पति मनोज की भूमिका अदा कर रहे हैं। ये शो सोमवार से रविवार कलर्स चैनल पर 7 बजे प्रसारित होता है।

यह भी पढ़ें: लड़कियां नहीं, लड़कों में दिलचस्पी रखते हैं Abhishek Kumar? नावेद सोल के स्टेटमेंट पर हैरान हुए एक्टर, दे डाली धमकी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।