यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
रिंकू धवन ने ईशा मालवीय का बताया ये सच, सुनते ही बौखलाईं 'उडारियां' एक्ट्रेस, बोलीं- खुद की शादी संभली नहीं और...
बिग बॉस 17 के कुछ कंटेस्टेंट्स शुरुआत से लेकर अंत तक चर्चा में बने रहे। इनमें ईशा मालवीय (Isha Malviya) ...और पढ़ें

HighLights
- बिग बॉस 17 में चर्चा में था समर्थ और ईशा का रिलेशन
- रिंकू धवन ने किया था ईशा मालवीय पर कमेंट
- ईशा मालवीय ने दिया रिंकू धवन को करारा जवाब
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'बिग बॉस 17' खत्म हो चुका है, लेकिन कंटेस्टेंट्स की तू-तू मैं-मैं शो खत्म होने के बाद भी जारी है। इस सीजन में ईशा मालवीय, समर्थ जुरेल और अभिषेक कुमार का लव ट्रायंगल शुरू से लेकर अंत तक चर्चा में था। शो खत्म होने के कुछ ही समय बाद ईशा का समर्थ से ब्रेकअप हो गया। इनके ब्रेकअप पर जहां फैंस ने चुटकी ली, वहीं रिंकू धवन (Rinku Dhawan) ने ईशा पर ऐसा कमेंट किया कि इसका उन्हें अब करारा जवाब मिला है।
गलाटा प्लस को दिए इंटरव्यू में ईशा मालवीय (Isha Malviya) ने रिंकू धवन के कमेंट का जवाब दिया है। दरअसल, जब समर्थ और ईशा का ब्रेकअप हुआ था, तब ये खबर आग की तरह चारों ओर फैल गई थी। तब एक इंटरव्यू के दौरान रिंकू धवन ने कहा था कि उन्हें इस ब्रेकअप से बिलकुल ताज्जुब नहीं हुआ।
'मतलब के अनुसार यूज करती हैं ईशा'
रिंकू ने कहा था कि 'बिग बॉस 17' के टाइम ही उन्होंने समर्थ से कहा था कि शो खत्म होने के छह महीने के अंदर ईशा उनसे ब्रेकअप कर लेगी। इतना ही नहीं, रिंकू ने ये भी कहा कि ईशा ओवर एम्बीशियस हैं और वह लोगों का अपने मतलब के अनुसार इस्तेमाल करती हैं। अब ईशा ने इसका मुंहतोड़ जवाब रिंकू को दिया है।
'अपनी शादी नहीं संभाल सकीं'
ईशा मालवीय ने रिंकू धवन के इस कमेंट पर उन्हें करारा जवाब दिया है। 'उडारियां' एक्ट्रेस ने कहा कि रिंकू धवन तलाकशुदा हैं। वह अपने रिलेशन्स हैंडल नहीं कर पाईं और एक 20 साल की लड़की पर कमेंट कर रही हैं। हम यंगस्टर्स हैं, हम ब्रेकअप करते हैं, रिलेशन में आते हैं, लेकिन वो डाइवोर्स ले चुकी हैं। मुझे ये कहना नहीं चाहिए, लेकिन उन्हें किसी और पर कमेंट नहीं करना चाहिए क्योंकि वह अपनी शादी को नहीं संभाल सकीं।