विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mahabharat के 'दुर्योधन' की पत्नी हैं रियल ब्यूटी क्वीन, खूबसूरती में बॉलीवुड हसीनाओं की कर देती हैं छुट्टी

Published: Mon, 15 Sep 2025 12:56 PM (IST)

निर्देशक बी आर चोपड़ा की महाभारत (Mahabharat Tv Show) में दुर्योधन की भूमिका निभाने वाले अभिनेता पुनीत इस्सर को भला ...और पढ़ें

महाभारत में दुर्योधन बने थे पुनीत इस्सर (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)
महाभारत में दुर्योधन बने थे पुनीत इस्सर (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

HighLights

  1. कौन हैं महाभारत एक्टर पुनीत इस्सर की पत्नी।
  2. महाभारत शो में पुनीत ने निभाया था दुर्योधन का रोल।
  3. बेहद खूबसूरत हैं अभिनेता पुनीत इस्सर की धर्म पत्नी।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता पुनीत इस्सर हर किसी के फेवरेट माने जाते हैं। खासतौर पर जिस तरह से उन्होंने 80 के दशक में आई निर्देशक बी आर चोपड़ा की महाभारत में दुर्योधन की भूमिका निभाई, उसे कभी नहीं भुलाया जा सकता। पुनीत को दुर्योधन के किरदार से काफी लोकप्रियता मिली है और तमाम लोग ऐसे हैं, जो असल जिंदगी में उन्हें दुर्योधन समझ बैठे। 

आज हम आपको दूरदर्शन की महाभारत के दुर्योधन की पत्नी के बारे में बताने जा रहे हैं। वह रियल लाइफ में बेहद खूबसूरत दिखती हैं और इस मामले में वह कई बॉलीवुड हसीनाओं को पीछे छोड़ती हैं। आइए जानते हैं कि वह कौन हैं। 

कौन हैं पुनीत इस्सर की पत्नी?

छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक पुनीक इस्सर को दमदार अभिनेताओं की फेहरिस्त में रखा जाता है। दुयोर्धन के जरिए वह देश के हर घर तक फेमस हुए हैं। इस आधार पर आज जिक्र उनकी पत्नी दीपाली इस्सर के बारे में किया जा रहा है, जो असल जिंदगी में किसी अप्सरा से कम नहीं दिखती हैं। दीपाली की इन फोटोज को देखकर उनकी ब्यूटी का अंदाजा लगाया जा सा सकता है। 

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

यह भी पढ़ें- Mahabharat के दुर्योधन का बेटा नहीं बन पाया सुपरस्टार, टीवी पर निभा चुका है श्रीराम का किरदार

दीपाली का फैमिली बैकग्राउंड फिल्मी रहा है। उनके पिता दिलीप पुरी पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता रहे, जबकि उनकी मां अक्षिता पुरी बंगाली सिनेमा की लोकप्रिय गायिका रहीं। इस आधार पर दीपाली ने भी एक्टिंग की दुनिया में किस्मत अजमाई लेकिन, उसका करियर कुछ खास नहीं चला।

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

इतना ही नहीं दीपाली ने अपने पति पुनीत इस्सर के डायरेक्शन में बनने वाली सलमान खान की फिल्म गर्व के लिए अस्सिटेंट स्क्रिप्ट राइटर की कमान भी संभाली थी।  साल 1982 में पहली बार पुनीत और दीपाली की शादी हुई थी।

2 साल तक किया था डेट

शादी से पहले पुनीत इस्सर और दीपाली ने एक दूसरे को दो साल एक दूसरे को डेट किया था।1980 में इन दोनों की पहली मुलाकात हुई थी। इस दौरान दीपाली की उम्र 16 की थी। तब से लेकर अब तक दीपाली और पुनीत खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रहे हैं।

आए दिन पुनीत अपनी वाइफ संग लेटेस्ट फोटोज को सोशल मीडिया पर भी शेयर करते हैं। इनके दो बच्चे भी हैं, जिनमें बेटी निवृत्ति इस्सर और बेटा सिद्धांत इस्सर का नाम शामिल हैं। बता दें कि सिद्धांत भी एक टीवी एक्टर हैं। 

यह भी पढ़ें- जब Mahabharat का 'दुर्योधन' बना सुपरमैन, बॉलीवुड की सबसे मजेदार सुपरहीरो मूवी