विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जब Mahabharat का 'दुर्योधन' बना सुपरमैन, बॉलीवुड की सबसे मजेदार सुपरहीरो मूवी

Published: Wed, 16 Jul 2025 05:37 PM (IST)Updated: Wed, 16 Jul 2025 05:41 PM (IST)

हॉलीवुड फिल्मों का क्रेज इंडिया में बहुत ज्यादा है। खास तौर पर मार्वल की सुपरहीरोज मूवी का। ऐसे में भला ...और पढ़ें

जब बॉलीवुड ने बनाई थी सुपरमैन मूवीज/ फोटो- Youtube
जब बॉलीवुड ने बनाई थी सुपरमैन मूवीज/ फोटो- Youtube

HighLights

  1. 38 साल पहले बॉलीवुड में भी आया था सुपरमैन
  2. महाभारत के एक्टर ने निभाया था सुपरमैन का किरदार
  3. भारत में अब तक कितनी हिट रही हैं सुपरहीरोज मूवी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 80-90 के दशक के बच्चे हो या फिर आज की Gen-Z, हॉलीवुड की सुपरहीरो फिल्म का क्रेज दर्शकों में हमेशा से ही रहा है। मार्वल यूनिवर्स ने साल 1978 में एक मूवी बनाई जिसका टाइटल था 'सुपरमैन', मूवी सुपरहिट हुई और बस इस फिल्म सीरीज का सिलसिला जो चला है, वह अब कब थमेगा इसका अंदाजा किसी को नहीं है। 

अब तक मार्वल मूवीज कैप्टन अमेरिका, डॉ स्ट्रेंज, आयरनमैन, बैटमैन जैसी कई सुपरहीरोज मूवी बना चुका है। इन सभी फिल्मों में दिखाए गए किरदार मार्वल कॉमिक्स पर बेस्ड हैं। हॉलीवुड में सुपरहीरोज मूवीज की सफलता को देखते हुए बॉलीवुड भी इससे खुद को अछूता नहीं रख सका और इंडिया में भी सुपरहीरो मूवीज बना दी। 

38 साल पहले बॉलीवुड में बनी थी सुपरमैन

मार्वल का आयरन मैन हो या डीसी का बैटमैन, भारतीय दर्शक सुपरहीरो फिल्म का डब वर्जन देखते हैं। इसी ट्रेंड को फॉलो करते हुए बॉलीवुड ने भी 1987 में 'सुपरमैन' नाम की एक फिल्म बनाई थी। डायरेक्टर बी. गुप्ता द्वारा निर्देशित इस फिल्म में महाभारत के दुर्योधन पुनीत इस्सर ने सुपरमैन का रोल निभाया था।

यह भी पढ़ें- Superman X Review: सुपरमैन बनकर क्या छा पाए डेविड कोरेन्सवेट? आ गया दर्शकों का फरमान

Photo Credit- Youtube

उनका कॉस्ट्यूम तो हॉलीवुड जैसा था, लेकिन फिल्म की स्क्रिप्ट ऐसी थी, जिसे देखकर दर्शकों को ऐसा महसूस हो रहा था कि वह कोई कॉमेडी फिल्म देख रहे थे। वह कभी प्लेन उठाना, तो कभी एक्ट्रेस के बुलावे पर झटपट दौड़कर आना, यह सुपरहीरो फिल्म हॉलीवुड के स्टैंडर्ड से कोसों दूर था।

सोशल मीडिया पर इंडियन सुपरहीरो बना मीम 

इस मूवी के सोशल मीडिया पर कुछ क्लिप्स वायरल हो रहे हैं, जिन्हें देखकर लोगों की हंसी नहीं रुक रही है। 'महाभारत' में दुर्योधन का किरदार निभाने वाले पुनीत इस्सर के इस रूप को देखकर यूजर्स भी हैरान हैं। एक यूजर ने लिखा, "मुझे अभी भी इस बात पर यकीन नहीं हो रहा है कि मैंने 90 के दशक में ये पूरी मूवी देख डाली"। 

दूसरे यूजर्स ने लिखा, "दुर्योधन ही हमारा सुपरमैन निकला"। एक और अन्य यूजर ने लिखा, "दुर्योधन ये किस लाइन में आ गए आप"। इस फिल्म को IMDB पर सिर्फ 1.9 की रेटिंग मिली है और अब ये एक बस मीम टाइप क्लासिक बन चुकी है। अगर आप भी हंसना चाहते हैं, तो फिल्म को Youtube पर देख सकते हैं। 

Photo Credit- Youtube

गलती से बॉलीवुड ने सीख लिया सबक

हिंदी सिनेमा ने बॉलीवुड के सुपरहीरो कैरेक्टर्स को लेकर अपनी सोच में बदलाव किया और उन्हें समझने की कोशिश की। कृष, रा.वन, मिस्टर इंडिया, हनुमान, ब्रह्मास्त्र पार्ट 1, मिस्टर एक्स और अ फ्लाइंग जट जैसी फिल्मों ने कहानी, इमोशन और VFX के दम पर नई पहचान बनाई।

इनमें से कृष भारत की सबसे सफल सुपरहीरो सीरीज मानी जाती है। ब्रह्मास्त्र जैसी नई फिल्मों ने यह साबित किया है कि भारत भी इंटरनेशनल क्वालिटी की विजुअल ट्रीट दे सकता है दर्शकों को दे सकता है। 

Photo Credit- Instagram

सुपरहीरो फिल्मों के मामले में हॉलीवुड से पीछे है बॉलीवुड

VFX और सुपरहीरो कहानी कहने को लेकर भले ही हिंदी सिनेमा सक्षम हो चुका है, लेकिन अभी भी  सुपरहीरो यूनिवर्स के मामले में बॉलीवुड पीछे है। इसकी वजह है इस तरह की फिल्मों का इंडिया में कम बनना। मेकर्स सुपरहीरो फिल्म के बजट को देखते हुए बड़ा दांव नहीं लगाते।

बजट के अलावा सुपरहीरो जैसी फिल्म बना सके, इतनी दूर का इंडियन मेकर्स अभी सोच नहीं पा रहे हैं। बॉलीवुड का पहला सुपरहीरो भले ही लोगों को हंसाने का कारण बना, लेकिन यह सफर रुका नहीं। आज इंडियन सिनेमा में सुपरहीरो की परिभाषा बदल रही है और लोग ऋतिक रोशन और रणबीर कपूर जैसे सुपरहीरोज को प्यार दे रहे हैं। 

यह भी पढ़ें- The Batman Part II Release Date: खत्म हुआ इंतजार! फिर सिनेमाघरो में चलेगा 'बैटमैन' का जलवा, नोट कर लें तारीख