यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Episode 37: परी की वजह से जुदा हो जाएंगे तुलसी-मिहिर, आने वाला है बड़ा तूफान
क्योंकि सास भी कभी बहू थी में तुलसी की मुसीबतें लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। एक तरफ परी की ...और पढ़ें

HighLights
- क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में आएगा बड़ा ट्विस्ट
- परी की वजह से टूटेगा मिहिर और तुलसी का रिश्ता
- तुलसी की जिंदगी में फिर आने वाला है भूचाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी का पहला एपिसोड 29 जुलाई को ऑनएयर हुआ था। तब से लेकर अब तक एकता कपूर अपने इस आइकॉनिक शो के दूसरे सीजन में कई ट्विस्ट एंड टर्न से दर्शकों को कनेक्टेड रखा।
एक तरफ जहां अपनी बेटी परी की शादीशुदा जिंदगी बचाने के लिए तुलसी और नंदिनी ने मिहिर की कड़वी बातें सुनी, तो वहीं दूसरी तरफ अब खुद ही तुलसी का रिश्ता बड़े खतरे में आ चुका है और ये सब हुआ है सौतेली बेटी परी के कारण। क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के 37वें एपिसोड में क्या-क्या हुआ और आगामी एपिसोड में क्या होगा, नीचे पढ़ें एक-एक डिटेल्स:
परी ने नोयोना को बता दी ये बड़ी सच्चाई
बीते एपिसोड में जहां मिहिर ने नंदिनी से जिस तरह बात की, वह तुलसी को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। जब तुलसी ने मिहिर से कंफ्रट किया, तो वह उसी पर भड़क पड़ा। वहीं दूसरी तरफ कई बार ऋतिक ने परी को ये समझाया कि वह जो कर रही है बिल्कुल गलत है, लेकिन परी ने उसकी एक न सुनी। अगले दिन जब परी अपने पिता मिहिर से आगे पढ़ाई करने की इजाजत लेने के लिए पहुंची तो वहां नोयोना आ गईं।
यह भी पढ़ें- Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Episode 35: मिहिर की मन्नत की वजह से खतरे में पड़ेगा तुलसी संग उनका रिश्ता?
.jpg)
एक तरफ मिहिर जहां नोयोना और विक्रम को पास लाने के लिए अपनी कॉलेज की दोस्त की तारीफों के पुल बांधते हुए दिखाई दिया, तो वहीं पहले परी ने नोयोना के सामने अपनी मां तुलसी की जमकर बुराई की और उसके बाद उसने ये सच उगल दिया कि वह ऋतिक और अंगद तुलसी-मिहिर के एडॉप्टेड बच्चे हैं, जिसे सुनकर वह हैरान रह गई। परी ने तुलसी की बुराई करते हुए कहा कि वह पापा पर उतना ज्यादा ध्यान नहीं देती हैं।
.jpg)
मिहिर करेगा 25 साल पुरानी गलती?
परी अपनी ही मां के खिलाफ जिस तरह से साजिश रचती हुई दिखाई दी, उससे तुलसी और मिहिर के रिश्ते में बड़ा तूफान आ सकता है। क्योंकि आगामी एपिसोड की एक झलक में ये दिखाया गया है कि मिहिर नोयोना के घर पर है। वह नहाकर निकली है और गीले बालों में हैं, उसे देखकर मिहिर ये कहता है कि तुम जिंदगी में प्यार डिजर्व करती हो।
.jpg)
विक्रम और नोयोना की सेटिंग के चक्कर में और तुलसी से अपने रिश्ते में आ रहे उतार-चढ़ाव के चक्कर में कहीं मिहिर एक बार फिर से अपनी 25 साल पहले की गई गलती को दोबारा न दोहरा दे।
यह भी पढ़ें- TV Show TRP: ये अचानक क्या हुआ! क्योंकि सास भी कभी बहू थी के मेकर्स को लग जाएगा सदमा, TRP में नंबर 1 बना ये शो
