विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 07, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

TV TRP: छोटे परदे पर तख़्तापलट, कुंडली भाग्य को हटा कर ये सीरियल हुआ नंबर वन

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Thu, 07 Jun 2018 10:14 PM (IST)Updated: Mon, 11 Jun 2018 11:01 AM (IST)

कुल्फी कुमार बाजेवाल को जबरस्त कामयाबी मिली है। एक बच्ची और संगीत से जुडी इस कहानी को 4862 इम्प्रेशन मिले हैं।

TV TRP: छोटे परदे पर तख़्तापलट, कुंडली भाग्य को हटा कर ये सीरियल हुआ नंबर वन
TV TRP: छोटे परदे पर तख़्तापलट, कुंडली भाग्य को हटा कर ये सीरियल हुआ नंबर वन

मुंबई। पिछले साल और इस साल के छह महीनों में लगातार नंबर वन के सिंहासन पर बैठे सीरियल कुंडली भाग्य को इस बार जबरदस्त झटका लगा है।

ताज़ा टी आर पी रेटिन्स में इसका ताज़ छिन गया है। बीएआरसी ने वीक 22 यानि 26 मई से एक जून की रेटिंग्स जारी कर दी है। धीरज धूपर और श्रद्धा आर्य स्टारर सीरियल कुंडली भाग्य एक नंबर से एक स्थान नीचे आ गया है। इस बार उसे 6664 इम्प्रेशन मिले हैं। इस सीरियल को कुर्सी से उतारा है उसके अपने ही शो ने। ये है कुमकुम भाग्य। कुंडली भाग्य को कुमकुम भाग्य का स्पिन ऑफ़ माना जाता है। शब्बीर अहलुवालिया और सृति झा स्टारर इस शो ने 7365 इम्प्रेशन के साथ पहला स्थान हासिल किया है।

तीसरे स्थान पर थोड़ी से उछाल के साथ ये रिश्ता क्या कहलाता है आ गया है और उसे 5572 इम्प्रेशन अंक मिले हैं। कुल्फी कुमार बाजेवाल को जबरस्त कामयाबी मिली है। एक बच्ची और संगीत से जुडी इस कहानी को 4862 इम्प्रेशन मिले हैं।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा अब 4695 अंक के साथ पांचवे स्थान पर आ गया है। नीचे के बाकी पांच सीरियल्स में शक्ति अस्तित्व के अहसास की को छठा, इश्क़ सुभान अल्लाह को सातवां, इश्कबाज़ को आठवां और बेपनाह को नवा और उड़ान को दसवां स्थान मिला है।

आई पी एल के ख़त्म होने और जून शुरू होने के साथ ही अब बड़े शोज़ आ चुके हैं जिसका अगली टीआर पी में दखल दिख सकता है। सलमान खान का दस का दम और एकता कपूर का नागिन 3 कितनी जल्दी टॉप 10 में आते हैं ये देखना होगा।

यह भी पढ़ें: Box Office: रजनीकांत की काला रिलीज़, पहले दिन इतनी कमाई की उम्मीद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।