विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Kritika Kamra और गौरव कपूर की शादी से पहले लीक हुआ कार्ड, आफ्टर पार्टी का ये है कपल का सीक्रेट प्लान

Published: Tue, 10 Mar 2026 02:50 PM (IST)

कृतिका कामरा 7 साल बड़े गौरव कपूर के साथ जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। उनकी शादी ...और पढ़ें

कृतिका-गौरव का आफ्टर वेडिंग पार्टी कार्ड हुआ लीक/ फोटो- Instagram

कृतिका-गौरव का आफ्टर वेडिंग पार्टी कार्ड हुआ लीक/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के बाद मनोरंजन जगत की एक और हस्ती शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार है। टीवी और वेब सीरीज की दुनिया में मजबूत पहचान बनाने वालीं कृतिका कामरा अपने ब्वॉयफ्रेंड  गौरव कपूर के साथ जल्द ही सात फेरे लेने वाली हैं।

हालांकि, शादी से पहले ही इस कपल की 'आफ्टर पार्टी' का कार्ड सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। क्या है शादी के बाद कृतिका और गौरव का प्लान, नीचे पढ़ें पूरी डिटेल्स:

शादी से पहले लीक हुआ कृतिका-गौरव की पार्टी का कार्ड

'कितनी मोहब्बत है' फेम एक्ट्रेस कृतिका कामरा और पॉपुलर होस्ट गौरव कपूर की शादी के फंक्शन 11 और 12 मार्च 2026 को होने वाले हैं। दोनों किसी ग्रैंड या लैविश सेरेमनी के बजाय, अपने खास दोस्तों और करीबियों के साथ इस दिन को और भी खास बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं। 'पिंकविला' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शादी से पहले ही कपल की 'आफ्टर पार्टी' का कार्ड वायरल हो गया है, जिससे यह साफ है कि वे अपने करीबियों के साथ ही इस पार्टी का जश्न मनाने वाले हैं।

यह भी पढ़ें- जल्द बजेगी Kritika Kamra के घर शहनाई, गौरव कपूर के साथ इस दिन लेंगी सात फेरे

इस लीक कार्ड में लिखा है, "हम अपनी शादी का जश्न आप लोगों के साथ मनाना चाहते हैं। आराम से, सुकून से और जल्दी आइए। रात भर रुकिए।" शादी के बाद आफ्टर पार्टी का आयोजन 12 मार्च को रात साढ़े सात बजे किया गया है। हालांकि, इस लीक कार्ड में आफ्टर पार्टी कहां होगी, इसकी लोकेशन मेंशन नहीं है।

कृतिका गौरव आफ्टर पार्टी

2025 में कृतिका ने ऑफिशियल किया था रिश्ता

कृतिका कामरा ने गौरव कपूर के साथ अपना रिश्ता दिसंबर 2025 में ऑफिशियल किया था। तब उन्होंने ब्रेकफास्ट करते हुए एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने गौरव कपूर को टैग किया था। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे।

kkamra_1767553148_3802833895860000649_181656186

आपको बता दें कि कृतिका कामरा और गौरव कपूर की उम्र में 7 साल का अंतर है। यह गौरव कपूर की दूसरी शादी है। इससे पहले 44 साल के इस होस्ट ने मॉडल कीरत भट्टल के साथ सात फेरे लिए थे, लेकिन 2021 में दोनों का तलाक हो गया था। वहीं, कृतिका कामरा गौरव कपूर से पहले अभिनेता करण कुंद्रा को भी डेट कर चुकी हैं। हालांकि, साल 2012 में उनका ब्रेकअप हो गया था।

यह भी पढ़ें- Kritika Kamra ने Gaurav Kapur के साथ ऑफिशियल किया अपना रिलेशनशिप, दोनों साथ में ब्रेकफास्ट करते आए नजर