विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

KKK 13: दिव्यांका त्रिपाठी के चैलेंज ने बहाया इस कंटेस्टेंट का खून, एलिमिनेशन से बचने के चक्कर में हुआ जख्मी

By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
Published: Mon, 25 Sep 2023 04:38 PM (IST)

Khatron Ke Khiladi 13 रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 13 में इन दिनों दिव्यांका त्रिपाठी फैजल शेख और ...और पढ़ें

Khatron Ke Khiladi 13 Elimination Task, Instagram
Khatron Ke Khiladi 13 Elimination Task, Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। Khatron Ke Khiladi 13: खतरों के खिलाड़ी 13 में पिछले कई दिनों से चैलेंजर्स वीक चल रहा है। शो में पिछले सीजन्स के कुछ धुरंधर खिलाड़ी आए हैं, जो केकेके 13 के कंटेस्टेंट्स को लगातार खतरनाक चैलेंज दे रहे हैं। हालिया एपिसोड में दिव्यांका त्रिपाठी अपना टास्क लेकर आईं, जिसे करने में एक कंटेस्टेंट को चोट भी लग गई।

दिव्यांका त्रिपाठी ने खतरों के खिलाड़ी 13 से शिव ठाकरे और अर्जित तनेजा को चुना। दोनों को चुनौती देते हुए एक्ट्रेस ने एक बेहद खतरनाक स्टंट किया। टास्क हेलीकॉप्टर और पानी से जुड़ा हुआ था।

यह भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 13 Elimination: जीतने के करीब पहुंचकर हारा ये मजबूत खिलाड़ी, इस बार नहीं चला नो-एविक्शन गेम

दिव्यांका ने उड़ाए होश

दिव्यांका त्रिपाठी के इस टास्क में हेलीकॉप्टर से लटकी एक सीढ़ी पर टिकना था और 5 फ्लैग्स कलेक्ट करने थे। इसके बाद पानी में कूदना था। दिव्यांका ने बेहद आराम से चार फ्लैग्स इकट्ठा कर लिए, लेकिन जैसे ही पांचवें फ्लैग के पास पहुंची, वो पानी में गिर गया। अब शिव ठाकरे और अर्जित तनेजा को एक्ट्रेस को ये रिकॉर्ड तोड़ना था। ऐसा न कर पाने की स्थिति में दोनों एलिमिनेशन राउंड में चले जाएंगे।

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

कंटेस्टेंट को लगी गंभीर चोट

सबसे पहले शिव ठाकरे गए उन्होंने टास्क पूरा तो कर लिया, लेकिन जब अंत में पानी में कूदना था, तब सीढ़ी में फंस जाने के कारण उनकी उंगली में बुरी तरह चोट लग गई। टास्क खत्म होने के बाद उन्होंने इस बात की जानकारी दी, इसके बाद उन्हें तुरंत ट्रीटमेंट दिया गया और टांके लगाए गए।

दिव्यांका हुईं इम्प्रेस

शिव ठाकरे के बाद अर्जित तनेजा इस चैलेंज को किया। उन्होंने भी आराम से स्टंट को अच्छे से परफॉर्म किया और पांचों फ्लैग इकट्ठा करके दिव्यांका का रिकॉर्ड तोड़ दिया। दिव्यांका, शिव और अर्जित दोनों से खुश हुईं और उन्हें एलिमिनेशन राउंड में नहीं जाने दिया।

यह भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 13 Elimination: इस बार हुआ ऐसा एविक्शन कि भड़के लोग, रोहित शेट्टी के शो पर लगाए गंभीर आरोप

किस कंटेस्टेंट का खत्म हुआ सफर

खतरों के खिलाड़ी 13 के एलिमिनेशन टास्क की बात करें तो सौंदस मौफाकिर और नायरा बनर्जी को टिकने के लिए जंग करनी पड़ी। दोनों के बीच बाजी नायरा मार ले गईं और सौंदस को खतरों के खिलाड़ी 13 से एलिमिनेट होना पड़ा।