Move to Jagran APP

KBC 11: ऐसा है करोड़पति बनने वाली बबीता ताड़े का सफर, पूछे गए ये सवाल, क्या आपको पता हैं जवाब

KBC 11 शो में हाल ही में महाराष्ट्र की बबीता ताड़े हॉटसीट पर विराजमान हुई हैं। बबीता आज अमिताभ बच्चन द्वारा पूछे गए सात करोड़ के जैकपॉट सवाल का सामना करने वाली हैं।

By Ifat QureshiEdited By: Published: Thu, 19 Sep 2019 11:39 AM (IST)Updated: Thu, 19 Sep 2019 11:39 AM (IST)
KBC 11: ऐसा है करोड़पति बनने वाली बबीता ताड़े का सफर, पूछे गए ये सवाल, क्या आपको पता हैं जवाब
KBC 11: ऐसा है करोड़पति बनने वाली बबीता ताड़े का सफर, पूछे गए ये सवाल, क्या आपको पता हैं जवाब

नई दिल्ली, जेएनएन। सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले गेम रियलिटी शो की हॉट सीट पर हाल ही में बबीता ताड़े बैठी हैं। एक सरकारी स्कूल में काम करने वाली बबीता जल्द ही करोड़पति बनने वाली हैं। इस सफर को तय करने के लिए उन्हें अमिताभ बच्चन के कई सवालों का सामना करना पड़ा है।

loksabha election banner

बबीता ताड़े महाराष्ट्र के एक सरकारी स्कूल की कर्मचारी हैं जो रोज़ाना 450 बच्चों का खाना बनाती हैं। उन्हें इस काम के लिए हर महीने मात्र 1500 रुपये मिलते हैं। बबीता को बच्चों के लिए खाना बनाना काफी पसंद है। बबीता ने शो के दौरान बताया कि वो जीती हुई राशि से एक फोन लेना चाहती हैं, जिसे सुनकर अमिताभ बच्चन भी दंग रह जाते हैं। इस गेम शो के दौरान बिग बी ने उन्हें एक मोबाइल फोन भी गिफ्ट किया।

यह भी पढ़ें: KBC 11 : शो में आईं इस कंटेस्टेंट को पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने किया सैल्यूट, जानिए पूरा मामला

 

View this post on Instagram

From a mearge wage of ₹1500 to ₹7 crore, Babita aka Khichdi Kaku sets on a journey of testing her fate with a huge and beautiful smile on her face! You wouldn't want to miss this epic journey tonight on #KBC11 at 9 PM only on Sony. @amitabhbachchan

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial) on

बबीता हॉट सीट पर बैठे हुए करोड़पति बनने की राह पर हैं, वो खेल में काफी बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं। बबीता ने बीते मंगलवार को शो में अमिताभ बच्चन के पांच सवालों के जवाब दिए हैं। बीते दिन समय समाप्ति के कारण वो आज एक करोड़ के सवाल का सामना करेंगी। उनसे पूछे हुए अब तक के सवाल ये हैं।

सवाल-फूलों से पराग का उपयोग कर मधुमक्खी क्या बनाती है।

जवाब- शहद।

सवाल- द सर्जिकल स्ट्राइक के नाम से कौन सा हिस्सा गायब है।

जवाब- उरी।

सवाल- कितने वर्षों को मिला कर एक शताब्दी बनती है।

जवाब- 100।

सवाल- (ऑडियो क्लिप में सुनाकर) ये किस जानवर की आवाज़ है।

जवाब- घोड़ा।

सवाल- (चित्र दिखाकर) इस नमकीन को बनाने के लिए किस आटे का प्रयोग किया जाता है।

जवाब- चावल का आटा।

शो में बबीता काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। वे इस सीज़न की दूसरी करोड़पति बनने वाली हैं। इनसे पहले बिहार के सनोज राज भी सात करोड़ रुपये के सवाल का सामना कर चुके हैं लेकिन उत्तर ना आने के कारण उन्होंने 1 करोड़ राशि लेकर शो छोड़ दिया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.