विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

KBC 15: 80 हजार के इस आसान से सवाल पर अटकी भोपाल की कंटेस्टेंट, क्या आप दे पाएंगे जवाब?

By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
Published: Fri, 08 Sep 2023 03:16 PM (IST)

Kaun Banega Crorepati 15 रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति 15 के हालिया एपिसोड में एक कंटेस्टेंट 80 हजार के आसान ...और पढ़ें

KBC 15 के 80 हजार के सवाल पर अटकी कंटेस्टेंट। Photo-Instagram
KBC 15 के 80 हजार के सवाल पर अटकी कंटेस्टेंट। Photo-Instagram

HighLights

  1. केबीसी 15 की कंटेस्टेंट 80 हजार के सवाल पर हारी
  2. अमिताभ बच्चन ने पूछा था ये आसान सा सवाल
  3. क्या आपको पता है केबीसी 15 के इस सवाल का जवाब?

 नई दिल्ली, जेएनएन। Kaun Banega Crorepati 15: क्विज बेस्ड रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति 15' शुरू होते ही टेलीविजन पर धमाल मचा रहा है। एंटरटेनमेंट और एक्साइटमेंट से भरे इस शो में आने वाले कई कंटेस्टेंट्स सवालों के जवाब देकर भारी-भरकर रकम जीतते हैं, लेकिन हालिया एपिसोड में एक कंटेस्टेंट 80 हजार के सवाल पर ही अटक गई।

केबीसी 15 की कुर्सी पर बैठीं टैक्स डिपार्टमेंट की अधिकारी

'कौन बनेगा करोड़पति 15' (Kaun Banega Crorepati 15) के लेटेस्ट एपिसोड में भोपाल की रहने वाली आकांक्षा सिंह ने फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड जीतकर हॉटसीट पर अपनी जगह बनाई। आकांक्षा कमर्शियल टैक्स डिपार्टमेंट में असिस्टेंट कमिश्नर हैं। शो के होस्ट अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने गर्मजोशी के साथ आकांक्षा का स्वागत किया और उनके प्रोफेशन की तारीफ की। इसके बाद गेम की शुरुआत हुई।

दूसरे राउंड में यूज किया पहला लाइफलाइन

आकांक्षा सिंह ने पहले और दूसरे सवाल का सही जवाब देकर 10 हजार रुपये तक की रकम जीत ली। दूसरे सवाल के लिए उन्होंने ऑडियंस पोल लाइफलाइन का इस्तेमाल किया, जो उनके लिए सही साबित हुआ, लेकिन तीसरा सवाल उनके लिए बहुत मुश्किल रहा। यहां तक कि, लाइफलाइन का इस्तेमाल करके भी वह सवाल का जवाब नहीं दे पाईं।

View this post on Instagram

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

80 के हजार के सवाल पर अटकीं आकांक्षा

10 हजार जीतने के बाद अमिताभ बच्चन ने आकांक्षा से 80 हजार के लिए सवाल किया- 2023 में किस अमेरिकी राज्य का माउ द्वीप जंगल की आग से तबाह हो गया था?

ऑप्शन थे, A- अलास्का, B- कैलिफोर्निया, C- हवाई, D- फ्लोरिडा।

इस सवाल का जवाब आकांक्षा को नहीं पता था, इसलिए उन्होंने वीडियो कॉल ए फ्रेंड लाइफलाइन का इस्तेमाल किया, लेकिन इसका भी फायदा उन्हें नहीं मिला। आकांक्षा ने ऑप्शन बी यानी कैलिफोर्निया को लॉक किया, जो गलत था। सही जवाब ऑप्शन सी यानी हवाई था। आकांक्षा गेम हार गईं और वह 10 हजार रुपये लेकर घर गईं।

आकांक्षा की कहानी से इमोशनल हुए बिग बी

आकांक्षा ने शो में अपनी दुख भरी कहानी से अमिताभ बच्चन को इमोशनल कर दिया। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी एक जन्मजात बीमारी से जूझ रही है, जिसके लिए उसकी दो सर्जरी हो गई है और कई होने हैं। उनके सास-ससुर तक ने उनका साथ नहीं दिया। बिग बी ने उनकी बेटी के जल्दी सही होने की कामना की।

यह भी पढ़ें- KBC15: केबीसी 15 के पहले करोड़पति बने जसकरण सिंह, क्या आपको पता है 7 करोड़ के इस सवाल का जवाब

KBC 15: कंटेस्टेंट ने की पत्नी की शिकायत, बिग बी बोले- कौन सी पत्नी को सफाई का कीड़ा नहीं होता!