विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

KBC15: केबीसी 15 के पहले करोड़पति बने जसकरण सिंह, क्या आपको पता है 7 करोड़ के इस सवाल का जवाब

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Tue, 05 Sep 2023 11:11 PM (GMT+05:30)

Kaun Banega Crorepati 15 रियलिटी शो की दुनिया के फेमस शो कौन बनेगा करोड़पति के 15 सीजन को अपना पहला ...और पढ़ें

Jaskaran Singh Becomes First Crorepati of KBC 15
Jaskaran Singh Becomes First Crorepati of KBC 15

HighLights

  1. 'केबीसी 15' को मिला पहला करोड़पति
  2. पंजाब के जसकरण सिंह बने शो के पहले करोड़पति
  3. बताया जीती राशी का कहां करेंगे इस्तेमाल

नई दिल्ली, जेएनएन। Kaun Banega Crorepati 15: फेमस क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के हर सीजन में कितने कंटेस्टेंट्स आए, जिन्होंने आखिरी सवाल तक का सही जवाब दिया और उस सीजन में इतिहास रच दिया। इस बार के सीजन में भी कुछ ऐसा ही हुआ है। केबीसी 15 को पहला करोड़पति मिल गया है। पंजाब के जसकरण सिंह, केबीसी 15 के पहले करोड़पति हैं। हालांकि, उनकी जीत में एक ट्विस्ट है।

जसकरण सिंह ने एक के बाद एक कई सवालों के सही जवाब दिए। उनकी इंटेलिजेंस ने अमिताभ बच्चन को खासा प्रभावित किया। इस बार के सीजन के पहले कंटेस्टेंट हैं, जिन्होंने एक करोड़ की राशि जीत ली। हालांकि सात करोड़ जीतने का उनका सपना अधूरा रह गया। 

जीती राशि से क्या करेंगे जसकरण?

21 वर्षीय जसकरण जीत का श्रेय अपने परिवार को देते हैं। उनके पिता चरणजीत ¨सह कैट¨ रग का काम करते हैं। मां कुल¨वदर गृहिणी हैं। जसकरण सिविल सेवाओं में जाने के लिए संघ लोकसेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। दैनिक जागरण से बातचीत में जसकरण ने बताया, एक करोड़ रुपये जीतने पर जब बच्चन सर (अमिताभ बच्चन) ने मुझे गले लगाया, वह पल मुझे जीवन भर याद रहेगा। जीती राशि से सबसे पहले अपने परिवार के लिए घर लूंगा। यूपीएससी की को¨चग महंगी होती है। इस राशि से वह आसान हो जाएगी। कुछ पैसे निवेश करना है। बचपन से देखा है कि गांव में लोगों को किस तरह की समस्याएं आती हैं। अगर मुझे सिविल सेवा से जुड़ने का मौका मिला तो मैं इन समस्याओं के निवारण पर काम करना चाहूंगा।

जसकरण से पूछा गया ये सवाल

सोमवार को जसकरण फिंगर फर्स्ट का तेजी से इस्तेमाल कर हॉटसीट पर पहुंचे थे। मंगलवार शाम उन्होंने 30‌ हजार के प्राइस मनी के साथ अपने गेम को आगे बढ़ाया। उनसे एक करोड रुपए के लिए सवाल किया गया- जब भारत की राजधानी कोलकाता से दिल्ली स्थानांतरित की गई थी, तब भारत के वायसराय कौन थे?

7 करोड़ के सवाल का जवाब देने से चूके जसकरण

डबल डिप लाइफ लाइन की मदद से जसकरण ने इस सवाल का सही जवाब दिया। इसका जवाब लॉर्ड हार्डिज है। एक करोड़ रुपए के सवाल के लिए सही जवाब देते ही हर तरफ धूम मच गई। इससे जसकरण इस सीजन के पहले वह कंटेस्टेंट बन गए, जिसने एक करोड़ जीत लिया। हालांकि, वह 16वें और आखरी प्रश्न जो 7 करोड़ के सवाल का जवाब देने से चूक गए।

7 करोड़ के लिए पूछा गया था यह सवाल

जसकरण से 7 करोड़ के लिए यह सवाल पूछा गया था- पद्म पुराण के अनुसार कौन से राजा थे जिन्होंने 100 साल टाइगर के रूप में बिताए, क्योंकि उन्हें हिरण ने श्राप दिया था?' इसके ऑप्शन्स थे-

A- शेमाधुर्ती

B- धर्मदत्ता

C- मिताद्याहिया

D- प्रभंजन

जसकरण इसी सवाल का जवाब देने से चूक गए। इसका सही जवाब ऑप्शन डी- प्रभंजन है।