विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jawan की रिलीज के बीच अमिताभ बच्चन ने शाह रुख को बताया 'देश की धड़कन', इस बात से भड़क गए लोग

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Thu, 07 Sep 2023 03:39 PM (IST)

Shah Rukh Khan- Amitabh Bachchan शाह रुख खान और अमिताभ बच्चन की जोड़ी 17 साल के बाद स्क्रीन पर लौट ...और पढ़ें

Jawan Shah Rukh Khan And Amitabh Bachchan Ad । Photo- Instagram
Jawan Shah Rukh Khan And Amitabh Bachchan Ad । Photo- Instagram

HighLights

  1. 17 साल बाद दिखे शाह रुख खान-अमिताभ बच्चन
  2. Jawan एक्टर को बिग बी ने बताया देश की धड़कन
  3. यूजर्स को अमिताभ बच्चन- शाह रुख खान की ये बात नहीं आई रास

नई दिल्ली, जेएनएन। Amitabh Bachchan- Shah Rukh Khan: शाह रुख खान और अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के महारथी हैं। एक बादशाह है, तो दूसरा सदी का महायानक। हालांकि, जब-जब इनकी जोड़ी साथ आई, तो फैंस ने उनपर खूब प्यार लुटाया। किंग खान और बिग बी ने काफी फिल्मों में साथ काम किया है। कभी ये गुरु शिष्य बने, तो कभी बाप-बेटे।

बीते महीने ही ये खबर आई थी कि शाह रुख खान और अमिताभ बच्चन 17 साल बाद स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए नजर आएंगे। अब फैंस का इंतजार खत्म हो चुका है, क्योंकि दो सुपरस्टार का वीडियो सामने आ चुका है, जिसे देखकर फैंस भी खुशी से झूम उठे हैं। हालांकि, एक बात है, जो फैंस को बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रही है।

जवान एक्टर को अमिताभ बच्चन ने बताया दिलों की धड़कन

शाह रुख खान और अमिताभ बच्चन के स्क्रीन पर साथ लौटने की खबर जब आई थी, तो फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं था। अब फाइनली ये दो सुपरस्टार्स किस प्रोजेक्ट के लिए साथ आए हैं, इसका खुलासा भी हो चुका है। दरअसल शाह रुख और बिग बी किसी फिल्म के लिए नहीं, बल्कि खाने के मसालों के विज्ञापन के लिए साथ आए हैं।

जिसमें वह किसका स्टारडम ज्यादा बड़ा है ये रिपोर्ट्स को बताते हैं। इस एड में अमिताभ बच्चन 'जवान' शाह रुख खान को 'देश की धड़कन' बताते हुए सुपरस्टार कह रहे हैं। तो वहीं शाह रुख भी बिग बी को सुपर से ऊपर बताते हुए उनकी तारीफ कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Shah Rukh-Amitabh: 17 साल बाद फिर लौट रही है अमिताभ बच्चन-शाह रुख की जोड़ी, पोस्टर देख खुशी से उछल पड़ेंगे आप

View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

दोनों के 17 साल बाद देख फैंस ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

शाह रुख खान- अमिताभ बच्चन को 17 साल बाद स्क्रीन पर देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "तो ये एक एड है, मुझे लगा ये दोनों एक फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं"। दूसरे यूजर ने लिखा, "बॉलीवुड के दो लीजेंड टुगेदर"।

अन्य यूजर ने लिखा, "हर तरफ शाह रुख खान का जलवा है, फिल्मों में भी और एड में भी"। हालांकि, कुछ फैंस कमेंट बॉक्स में इस बात से भी नाराजगी जताते हुए नजर आए कि उन्हें एड में आलिया भट्ट का नाम मेंशन करने की जरुरत नहीं थी।

एक यूजर ने लिखा, "आलिया का नाम नहीं आता था बस, इतनी भी बड़ी नहीं हैं वो आप दोनों से बॉलीवुड में"। शाह रुख-अमिताभ 'कभी खुशी कभी गम', मोहब्बतें जैसी फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं।

यह भी पढ़ें: Janmashtami With Jawan: गेटी गैलेक्सी के बाहर फैंस ने 'जवान' संग मनाई दही हांडी, यूजर्स ने बोल दी ये बात