विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नागिन 3 की वजह से करिश्मा तन्ना का हो गया ये फ़ायदा

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Wed, 13 Jun 2018 06:19 PM (IST)Updated: Thu, 14 Jun 2018 11:52 AM (IST)

करिश्मा कहती हैं कि एक समय पर मुझे फिल्में करने की ही धुन सवार थी लेकिन फिर मैंने देखा कि ...और पढ़ें

नागिन 3 की वजह से करिश्मा तन्ना का हो गया ये फ़ायदा
नागिन 3 की वजह से करिश्मा तन्ना का हो गया ये फ़ायदा

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई. करिश्मा तन्ना अपने करियर से बहुत संतुष्ट हैं. वह कहती हैं कि उन्हें ख़ुशी है कि उन्हें लगातार अच्छे काम करने के मौके मिल रहे हैं. तब भी जबकि उन्होंने कभी पूरी तरह से उस शो का हिस्सा खुद को नहीं बनाया है, जो डेली शॉप्स रहे हों. करिश्मा कहती हैं कि इसके बावजूद उन्हें अच्छे ऑफ़र मिलते रहे हैं.

करिश्मा स्टार प्लस के शो ‘कयामत की रात’ में लीड किरदार निभाती नज़र आने वाली हैं. एकता कपूर के इस शो के बारे में वह कहती हैं कि यह शो उन्हें उस वक़्त मिला, जब वह नागिन की शूटिंग कर रही थीं. करिश्मा बताती हैं कि उन्हें एकता कपूर ने जब नागिन 3 में जो रोल दिया था, वह स्पेशल अपीयरेंस के रूप में है, जिसमें वह आती-जाती रहेंगी. लेकिन एकता ने करिश्मा को कहा है कि मैं तुम्हे वेस्ट नहीं करुँगी और तुम्हारे लिए एक और शो होगा. और करिश्मा कहती हैं कि उन्हें ये शो मिला, जिसमें वह पूरे और बड़े रोल में तो हैं ही. साथ ही यह रेगुलर डेली सोप नहीं है, बल्कि ये थ्रिलर है और दर्शक इसका काफी आनंद लेंगे. वह कहती हैं कि कई सालों के बाद स्टार प्लस भी कुछ इस तरह के पैटर्न पर शो लेकर आ रहा है. इसलिए भी वह काफी उत्साहित हैं.

करिश्मा कहती हैं कि वह रियल लाइफ में थ्रिलर एन्जॉय करती हैं और अपनी लाइफ में भी उन्हें ऐडवेंचर पसंद है. इसलिए भी उन्हें ये शो को करने में काफी मजा आ रहा है. इस शो के लिए उन्होंने भारत के कई हिस्सों में शूटिंग की है. करिश्मा आगे कहती हैं कि उनकी तो शुरुआत ही बालाजी से हुई थी क्योंकि सास भी कभी बहू थी से तो यह उनके लिए लक की बात है कि इसी प्रोड्कशन हाउस के दो शो वह कर रही हैं. करिश्मा कहती हैं कि नागिन एक अच्छा ब्रांड है और शो में मुझे अच्छा एक्सपोजर मिल रहा है. मैं पहली नागिन बनी हूं. मैं इस शो से अपने बारे में लोगों का नजरिया भी बदलने की कोशिश करुँगी. करिश्मा यह भी कहती हैं कि उस वक़्त मैं कुछ कर भी नहीं रही थी तो मुझे लगा कि ये शो मुझे कर लेना चाहिए. यह पूछे जाने पर कि क्या नागिन का ओवरडोज़ तो नहीं हो रहा है, करिश्मा कहती हैं कि लोगों को नागिन शो पसंद आ रहा है, तो इस तरह के शोज आयेंगे ही. करिश्मा कहती हैं कि मुझे रियेलिटी शो करने में भी हमेशा ही मजा आता रहा है. इसलिए मैंने काफी रियलिटी शोज़ किये हैं.

करिश्मा कहती हैं कि एक समय पर मुझे फिल्में करने की ही धुन सवार थी लेकिन फिर मैंने देखा कि मेरा फिल्मी करियर उस तरीके से शेप नहीं ले पा रहा है, जैसे उसे लेना चाहिए था, तो मैंने फिर से टीवी की तरफ रुख किया और घोषणा की कि मैं छोटे परदे पर शो करने जा रहा हूं. इसी दौरान मुझे बालाजी से ऑफ़र आया. करिश्मा जल्द ही फिल्म संजू में एक कैमियो में नजर आने जा रही हैं.

यह भी पढ़ें: सिद्धार्थ सागर फिर दिखेंगे टीवी पर, कॉमेडी सर्कस के नए सीज़न से वापसी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।