विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 12, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सिद्धार्थ सागर फिर दिखेंगे टीवी पर, कॉमेडी सर्कस के नए सीज़न से वापसी

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Tue, 12 Jun 2018 04:20 PM (IST)Updated: Tue, 12 Jun 2018 11:22 PM (IST)

कॉमेडी सर्कस का नया सीज़न जल्द शुरू होने वाला है और सिद्धार्थ ने इसके लिए शूटिंग भी शुरू कर दी है।

सिद्धार्थ सागर फिर दिखेंगे टीवी पर, कॉमेडी सर्कस के नए सीज़न से वापसी
सिद्धार्थ सागर फिर दिखेंगे टीवी पर, कॉमेडी सर्कस के नए सीज़न से वापसी

मुंबई। लंबे समय तक गायब रहने के बाद पिछले दिनों बुरी हालत में लोगों के सामने आये कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर की छोटे परदे पर वापसी हो रही है। वो कॉमेडी सर्कस के नए सीज़न में नज़र आयेंगे।

सेल्फी मौसी के नाम से फेमस सिद्धार्थ सागर अब पूरी तरह से अपनी बीमारी से ठीक हो चुके हैं और कॉमेडी सर्कस के जरिये फिर टीवी पर आने की तैयारी कर रहे हैं। कॉमेडी सर्कस का नया सीज़न जल्द शुरू होने वाला है और सिद्धार्थ ने इसके लिए शूटिंग भी शुरू कर दी है। याद हो कि कई महीनों तक गायब होने के बाद पिछले दिनों सिद्धार्थ ने अपने घर वालों पर उन्हें जान से मारने तक का आरोप लगाया था। सिद्धार्थ अपनी मां से काफी करीबी थे लेकिन इसके बाद से वह काफी डिप्रेशन में चले गए। उनका आरोप था कि इस बारे में अपने पेरेंट्स को बताया था और फिर उन लोगों ने उन्हें मेडिसिन्स पर रखना शुरू कर दिया और उन्हें लगा कि यह बाईपोलर बीमारी हैं। उस वक्त वह दुखी रहने लगे और खुद भी चौंक गए थे। उन्होंने कहा कि वह इस बीमारी के बारे में जानते थे, लेकिन उन्हें खुद में ऐसे कोई भी लक्षण नजर नहीं आये थे। इसके बाद उनके पेरेंट्स ने उन्हें खाने में ड्रग मिला कर देना शुरू कर दिया था। पैसा न होने से वो इतने अधिक डिस्टर्ब हो गये कि उन्होंने तय किया कि वह अब अपने घर से बाहर चले जायेंगे और कहीं दूर जाकर रहने लगेंगे। लेकिन वह वापस घर आये और उन्होंने सोचा कि वह रिहैब में जाकर ठीक हो जायेंगे। सिद्धार्थ ने बताया कि उसके बाद भी उनकी हालत और ख़राब हो गई। रिहैब में उनके साथ बहुत गलत व्यवहार होने लगा।

उससे पहले सिद्धार्थ ने एक वीडियो भी पोस्ट किया था जिसके मुताबिक वो लंबे समय से काफी मुश्किलों से गुज़र रहे थे और मानसिक तौर पर उनका काफी शोषण हुआ है। सिद्धार्थ इस वीडियो में कह रहे हैं कि- “मैं अभी बहुत परेशानी से गुज़रा हूं, मेरी फैमिली के खिलाफ मैंने शिकायत की थी जिनकी वजह से मानसिक रूप से मैं बहुत परेशान रहा l मैं फिलहाल जिस जगह पर हूं..यहां सेफ हूं और इन सब ने मुझे काफी सपोर्ट किया है।”

यह भी पढ़ें: TV TRP: छोटे परदे पर तख़्तापलट, कुंडली भाग्य को हटा कर ये सीरियल हुआ नंबर वन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।