सुनिधि के साथ फ्लर्ट करने का अब ये तरीका अपनाएंगे करण
टीवी एक्टर करण टैकर आजकल सिंगिंग रियलिटी शो 'द वॉइस इंडिया' को होस्ट कर रहे हैं। इस शो को फॉलो करने वाले इस बात से अंजान नहीं हैं कि वो शो की कोच सुनिधि चौहान के दीवाने हैं और उनके साथ फ्लर्ट करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। खबर है
मुंबई। टीवी एक्टर करण टैकर आजकल सिंगिंग रियलिटी शो 'द वॉइस इंडिया' को होस्ट कर रहे हैं। इस शो को फॉलो करने वाले इस बात से अंजान नहीं हैं कि वो शो की कोच सुनिधि चौहान के दीवाने हैं और उनके साथ फ्लर्ट करने का कोई मौका नहीं छोड़ते।
सब्यासाची के वाइल्ड कलेक्शन के साथ कुटूर वीक का आगाज
खबर है कि शो के आने वाले एपिसोड में करण, सुनिधि के लिए एक खास कविता सुनाएंगे। सुनिधि उनको भाव भी नहीं देती और उनका ध्यान खींचने के लिए ही करण ये कविता सुनाते नजर आएंगे।
सुुनिधि इसपर क्या प्रतिक्रिया देती हैं, ये जानने के लिए तो आपको शो ही देखना होगा लेकिन बेशक ये एपिसोड काफी दिलचस्प होने वाला है।
'द वॉइस इंडिया' में सुनिधि के अलावा मीका सिंह, हिमेश रेशमिया और शान भी कोच हैं।