विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कपिल-सुनील विवाद फिर से शुरू, कपिल ने साफ कहा 'बहुत हुआ...अब और नहीं'

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Sun, 18 Mar 2018 11:46 AM (IST)Updated: Mon, 19 Mar 2018 11:48 AM (IST)

जाहिर है कपिल का नाम सुनील के साथ हुए झगड़े के बाद काफी खराब हुआ। उनके शो को भी इसका बड़ा नुकसान हुआ।

कपिल-सुनील विवाद फिर से शुरू, कपिल ने साफ कहा 'बहुत हुआ...अब और नहीं'
कपिल-सुनील विवाद फिर से शुरू, कपिल ने साफ कहा 'बहुत हुआ...अब और नहीं'

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर में लड़ाई थमने का नाम नहीं ले रही है। एक बार फिर दोनों आपस में लड़ भिड़े हैं। इस बार तो कपिल का पूरा गुस्सा ट्विटर पर ही निकल गया है।

दरअसल, सुनील को उनके फैन्स लगातार ट्विटर पर यह बातें कह रहे थे कि वह क्यों नहीं कपिल के शो में जुड़ जा रहे। वापस चले जा रहे। इस पर सुनील ने जवाब दिया कि उन्होंने कपिल के फोन का काफी इंतजार किया लेकिन कपिल ने फोन ही नहीं किया तो उन्होंने हाल ही में एक नया शो साइन कर लिया। कपिल को सुनील की यह बातें बिल्कुल रास नहीं आई। उन्होंने ट्विटर का सहारा लिया और साफ साफ सुनील को लिखा कि आप अफ़वाह न फैलाएं। मैंने पाजी आपको कई बार फोन किया, लेकिन आपने कभी जवाब नहीं दिया। आपके घर पर भी गया और जब भी फोन किया यही जानकारी मिली कि आप कहीं बाहर हैं और शो के लिए गए हैं। ऐसे में इस तरह से अफवाह ना फैलाएं कि मैंने फोन नहीं किया। गुस्से में आकर कपिल ने यह भी लिख दिया है कि अब वह ट्विटर पर ही बात करेंगे। बहुत हो चुका है।

जाहिर है कपिल का नाम सुनील के साथ हुए झगड़े के बाद काफी खराब हुआ। उनके शो को भी इसका बड़ा नुकसान हुआ। ऐसे में जब एक बार फिर से कपिल अपनी नई पारी की शुरुआत कर रहे हैं और फिर से विवाद शुरू हो रहे हैं तो कपिल का गुस्सा आना लाजिमी है। अब देखना यह है कि एक बार फिर से यह विवाद क्या रंग लाता है।

यह भी पढ़ें:कपिल शर्मा के शो के पहले ही दिन पड़ेगी 'रेड'